लाइव न्यूज़ :

Cyclone Tauktae Live Updates: तौकते 'बुरी गंभीर चक्रवाती तूफान में बदला', गुजरात और महाराष्ट्र में येलो अलर्ट जारी

By उस्मान | Updated: May 17, 2021 09:53 IST

आज शाम गुजरात तट पर पहुंच सकता है तूफान

Open in App
ठळक मुद्देआज शाम गुजरात तट पर पहुंच सकता है तूफानअमित शाह ने की गोवा के मुख्यमंत्री से बात18 मई को तड़के पोरबंदर और भावनगर जिले के तट पर पहुंचेगा

चक्रवात 'तौकते'  'बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान' में बदल गया है और वह गुजरात तट की ओर बढ़ रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया, “ इसके उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ने और 17 (मई) की शाम तक गुजरात तट पर पहुंचने की बहुत संभावना है और यह 18 मई को तड़के पोरबंदर और (भावनगर जिले में) महुवा के बीच से राज्य के तट को पार करेगा।' 

आईएमडी ने कहा कि उसने गुजरात तथा दमन एवं दीव के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। आईएमडी के चक्रवात चेतावनी प्रभाग के मुताबिक, 18 मई तक हवा की गति 150-160 किलोमीटर प्रति घंटे तक बढ़ने के आसार हैं जबकि कुछ वक्त के लिए हवा की गति 175 किलोमीटर प्रति घंटे तक भी पहुंच सकती हैं।

आईएमडी ने बताया कि दक्षिण महाराष्ट्र-गोवा तथा इससे सटे हुए कर्नाटक के तटों पर हवा की गति 70-80 से लेकर 90 किलोमीटर प्रतिघंटे तक हो सकती है और 16 मई को उत्तर महाराष्ट्र के तटों के पास हवा की गति 40-50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है। उ

सने बताया कि वायु की गति महाराष्ट्र के तट पर 17 मई से 18 मई की सुबह तक 65-75 किलोमीटर से लेकर 85 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है। उत्तर पूर्वी अरब सागर और गुजरात तट पर (पोरबंदर, जूनागढ़, गिर सोमनाथ, अमरेली) तथा अपतटीय इलाकों पर हवा की रफ्तार 150-160 से 175 किलोमीटर प्रति घंटे हो सकती है तथा 18 मई को तड़के देवभूमि, द्वारका, जामनगर और भावनगर जिलों में हवा की रफ्तार 120-150 से लेकर 165 किलोमीटर प्रतिघंटे हो सकती है। 

महाराष्ट्र, गुजरात में मछली पकड़ने वाली सभी नौकाएं बंदरगाहों पर लौटींगुजरात तट की ओर चक्रवात तौकते के तेजी से बढ़ने के साथ भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) ने रविवार को कहा कि महाराष्ट्र और गुजरात में मछली पकड़ने वाली सभी नौकाएं नजदीकी बंदरगाहों पर पहुंच गई हैं। 

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार च्रकवात तौकते ‘‘काफी भीषण चक्रवाती तूफान’’ में परिवर्तित हो गया है और 17 मई की शाम तक गुजरात के तट तक इसके पहुंचने की संभावना है और 18 मई की सुबह यह पोरबंदर और भावनगर जिले के महुआ के बीच से गुजरेगा। 

आईएमडी ने कहा कि 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं उत्तर-पूर्व अरब सागर एवं गुजरात तथा दमन एवं दीव के तटों पर रविवार की सुबह से चल रही हैं। आईएमडी ने गुजरात तथा दमन एवं दीव के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। आईएमडी के चक्रवात चेतावनी विभाग के मुताबिक, 18 मई तक 150 से 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। 

चक्रवात तौकते को लेकर अमित शाह ने की गोवा के मुख्यमंत्री से बातकेन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत को फोन करके राज्य में चक्रवाती तूफान तौकते से निपटने के लिए की गयी तैयारियों के बारे में जानकारी ली। अधिकारियों ने इस बात की जानकारी दी।

शाह ने राज्य की मौजूदा स्थिति के अलावा चक्रवात से निपटने के लिए उपलब्ध संसाधनों तथा आपात परिस्थिति के लिए तैनात किए गए केन्द्रीय और राज्य सरकार की एजेंसियों के बारे में भी जानकारी मांगी। गृह मंत्री ने गोवा के अलावा गुजरात, महाराष्ट्र और दमन एवं दीव में चक्रवात से निपटने के लिए की गयी तैयारियों की भी समीक्षा की।

(समाचार एजेंसी भाषा के इनपुट के साथ)

टॅग्स :चक्रवाती तूफानमहाराष्ट्रगुजरातगोवा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे