लाइव न्यूज़ :

चक्रवात: प्रधानमंत्री मोदी ने हालात की जानकारी के लिये गुजरात के मुख्यमंत्री को फोन किया

By भाषा | Updated: May 17, 2021 17:53 IST

Open in App

अहमदाबाद, 17 मई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी से फोन पर बात कर चक्रवाती तूफान ताउते से निपटने के लिये की गई तैयारियों के बारे में जानकारी प्राप्त की। ताउते बेहद भीषण चक्रवाती तूफान में परिवर्तित हो गया है और इसके रात में गुजरात तट पर दस्तक देने की संभावना है।

प्रधानमंत्री ने स्थिति से निपटने के लिये राज्य सरकार को केंद्र की तरफ से हरसंभव मदद का भरोसा दिया।

मुख्यमंत्री कार्यालय ने एक विज्ञप्ति में कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार शाम को मुख्यमंत्री विजय रुपाणी से फोन पर बात की और चक्रवात ताउते से निपटने के लिये राज्य सरकार द्वारा की गई तैयारियों का जायजा लिया।”

इसमें कहा गया कि मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को स्थिति से निपटने के लिये राज्य सरकार द्वारा उठाए गए एहतियाती कदमों के बारे में जानकारी दी।

रुपाणी ने कहा कि गुजरात सरकार अब तक उन विभिन्न जिलों में तटीय क्षेत्र से 10 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले 1.5 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेज चुकी है, जहां चक्रवाती तूफान से नुकसान की आशंका है।

विभिन्न जिलों में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल की कुल 44 टीमों को पुलिस और स्थानीय अधिकारियों के साथ तटीय क्षेत्रों में तैनात किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित