लाइव न्यूज़ :

चक्रवात निवार: रेलवे ने एक दर्जन ट्रेन रद्द कीं, पूरा किराया वापस करने की पेशकश

By भाषा | Updated: November 25, 2020 20:59 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 नवंबर रेलवे ने चक्रवात ‘निवार’ के मद्देनजर देश के दक्षिणी राज्यों से शुरू होने वाली या वहां खत्म होने वाली एक दर्जन से ज्यादा विशेष रेलगाड़ियों को 25 और 26 नवंबर को रद्द कर दिया है। रेलवे ने इन रेलगाड़ियों में टिकट बुक कराने वालों को टिकट रद्द कराने पर पूरा किराया वापस करने की पेशकश की है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि ‘निवार’ के बेहद तीव्र चक्रवाती तूफान में परिवर्तित होने का पूर्वानुमान है और इसके बृहस्पतिवार सुबह से पहले तमिलनाडु और पुडुचेरी के बीच से गुजरने की आशंका है।

रेलवे ने कहा कि चक्रवात ‘निवार’ के मद्देनजर दक्षिण रेलवे ने कई रेलगाड़ियों का संचालन रद्द करने की घोषणा की है। जिन रेल गाड़ियों को रद्द किया गया है, उनके प्रस्थान या गंतव्य स्थानों के भारी बारिश और चक्रवात से प्रभावित होने की आशंका है। कुछ अन्य स्थानों की रेलगाड़ियों का परिचालन भी रद्द किया गया है जिनके संचालन में चक्रवात की वजह से मुश्किलें आ सकती हैं।

रेलवे ने कहा, “चक्रवात निवार की वजह से रेलवे द्वारा रद्द की गईं रेलगाड़ियों के लिए टिकट रद्द कराने वालों को पूरा किराया वापस किया जाएगा। रिफंड के लिए आवेदन की समयावधि को भी यात्रा तिथि से छह महीने तक कर दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए