लाइव न्यूज़ :

चक्रवात निवारः गृह मंत्री ने तमिलनाडु व पुडुचेरी के मुख्यमंत्रियों से बात की, हरसंभव मदद का आश्वासन

By भाषा | Updated: November 26, 2020 13:20 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 नवंबर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बृहस्पतिवार को तमिलनाडु और पुडुचेरी के मुख्यमंत्रियों से बात की और निवार चक्रवात के मद्देनजर उन्हें केंद्र की ओर से हरसंभव मदद देने का आश्वासन दिया।

शाह ने कहा कि चक्रवात के तट से टकराने के बाद केंद्र सरकार तमिलनाडु और पुडुचेरी में स्थिति पर करीब से निगाह रख रही है और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के कर्मी जरूरतमंदों की मदद के लिए वहां मौजूद हैं।

गृह मंत्री ने ट्वीट किया, " चक्रवात निवार के मुद्देनजर हम तमिलनाडु और पुडुचेरी में स्थिति पर करीब से निगाह रख रहे हैं। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री श्री के पलानीस्वामी और (पुडुचेरी के मुख्यमंत्री) श्री वी नारायणसामी से बात की और केंद्र की तरफ से उन्हें हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। एनडीआरएफ की टीमें जरूरतमंदों की मदद के लिए पहले से ही वहां पर हैं।"

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि निवार चक्रवात बृहस्पतिवार तड़के पुडुचेरी तट से टकराया। इसके बाद केंद्र शासित प्रदेश और पड़ोसी तमिलनाडु में भारी बारिश होना शुरू हो गई।

निवार के तट से गुजरने के बाद यह कमजोर होकर गंभीर चक्रवाती तूफान में तब्दील हो गया।

तमिलनाडु से अब तक चक्रवात की वजह से जान हानि की कोई खबर नहीं है लेकिन चक्रवात की वजह से पेड़ उखड़ गए और कुछ इलाकों में दीवारें ढहने की भी खबरें हैं।

पुडुचेरी में भारी बारिश हुई और पेड़ उखड़ गए, बिजले के खंभे क्षतिग्रस्त हो गए तथा कई इलाके पानी में डूब गए। केंद्र शासित प्रदेश से अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह, वे किसी और नेता पर भरोसा नहीं कर पा रही हैं

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी