लाइव न्यूज़ :

Cyclone Nivar: चक्रवाती तूफान निवार आज देर शाम टकराएगा तट से, तमिलनाडु में बारिश, 145 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

By विनीत कुमार | Updated: November 25, 2020 09:30 IST

चक्रवाती तूफान निवार के बुधवार (25 नवंबर) देर शाम तमिलनाडु और पुडुचेरी के तटीय इलाकों से टकराने की आशंका है। मौसम विभाग ने चेताया है कि अगले 12 घंटों में ये तूफान और खतरनाक रूप ले सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देनिवार तूफान को देखते हुए तमिलनाडु और पुडुचेरी में बुधवार को सार्वजनिक छुट्टी घोषित की गई हैNDRF के करीब 1,200 बचावकर्मियों को तैनात किया गया है, ममल्लापुरम और कराइकल के बीच तटों से टकराएगा निवार

बंगाल की खाड़ी में बना गंभीर चक्रवाती तूफान निवार (Cyclone) आज देर शाम ममल्लापुरम और कराइकल के बीच तमिलनाडु और पुडुचेरी के तटों से टकराएगा। इस दौरान हवा की गति बेहद अधिक 120 से 130 किमी प्रति घंटे रहने की आशंका जताई जा रही है। 

मौसम विभाग के अनुसार हवा की रफ्तार 145 किमी प्रतिघंटा तक भी जा सकती है। इस तूफान का असर हालांकि सोमवार शाम से ही तमिलनाडु के कई इलाकों में देखा जा रहा है। चेन्नई समेत कई जगहों पर तेज हवा और बारिश हो रही है।

निवार का असर आंध्र प्रदेश और पुडुचेरी में भी देखा जा रहा है। इस बीच NDRF के करीब 1,200 बचावकर्मियों को तैनात किया गया है और 800 अन्य को तैयार रखा गया है। साथ ही असुरक्षित इलाकों से लोगों को निकालने सहित एहतियाती उपाय किए जा रहे हैं। 

इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी और पुडुचेरी के मुख्यमंत्री वी नारायणसामी से बातचीत कर हालात की जानकारी ली और केंद्र से हर संभव मदद का भरोसा दिया। यह तूफान पश्चिम बंगाल से दक्षिणी तटरेखा की ओर बढ़ रहा है।

तमिलनाडु और पुडुचेरी में छुट्टी का ऐलान

तूफान के असर को देखते हुए तमिलनाडु और पुडुचेरी में बुधवार को सार्वजनिक छुट्टी घोषित की गई है। मंगलवार से ही कई ट्रेन, बस और सार्वजनिक परिवहन को स्थगित कर दिया गया है। इस बीच चेन्नई/मिनाबक्कम में इस तूफान के चलते मंगलवार सुबह 8.30 से बुधवार सुबह 5.30 बजे के बीच 120 मिली मीटर बारिश दर्ज की जा चुकी है।

निवार तूफान फिलहाल पूश्चिम-पश्चिमोत्तर की ओर बढ़ रहा है। इसके छह घंटे बाद उत्तर-पश्चिम की ओर मुड़ने का अनुमान जताया गया है।

मौसम विभाग के मुताबिक चक्रवाती तूफान बंगाल की खाड़ी के दक्षिण पश्चिम में है, जो कुड्डालोर के पूर्व और दक्षिण पूर्व में 310 किमी दूर है। चेन्नई के दक्षिण दक्षिणपूर्व से इसकी दूरी अभी 370 किमी है। अगले 12 घंटें में इसके और ज्यादा खतरनाक होने की आशंका है। 

टॅग्स :चक्रवाती तूफान निवारचक्रवाती तूफानतमिलनाडुआंध्र प्रदेश निर्माण दिवसनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों