लाइव न्यूज़ :

भारत मौसम विज्ञान विभाग के प्रमुख नियुक्त, जानिए कौन है 'साइक्लोन मैन' मृत्युंजय महापात्र

By भाषा | Updated: June 5, 2019 04:55 IST

Open in App

नामी वैज्ञानिक और चक्रवात चेतावनी के विशेषज्ञ मृत्युंजय महापात्र को मंगलवार को भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) का प्रमुख नियुक्त किया गया। कार्मिक मंत्रालय के एक आदेश में यह बताया गया। आईएमडी के चक्रवात चेतावनी प्रभाग में महापात्र और उनकी टीम ने हालिया चक्रवात फोनी के प्रभाव सहित चक्रवात (साइक्लोन), इसकी रफ्तार और जन-जीवन पर पड़ने वाले असर को लेकर सटीक पूर्वानुमान करने को लेकर ख्याति पायी है।

चक्रवात फोनी के बारे में समय से आगाह किए जाने के कारण प्रशासन को लाखों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने में मदद मिली थी। आदेश में कहा गया कि वैज्ञानिक और आईएमडी में अतिरिक्त महानिदेशक को पांच साल के लिए आईएमडी मौसम विज्ञान (मेट्रोलॉजी) का महानिदेशक नियुक्त किया गया है । वह अगस्त में प्रभार संभालेंगें।

आईएमडी पर देश में मौसम और जलवायु से संबंधित पूर्वानुमान की जिम्मेदारी है। यह विभाग चक्रवात, आंधी, भारी बारिश, बर्फबारी, ठंड, लू चलने आदि के बारे में लोगों को चेतावनी भी जारी करता है । चक्रवात पूर्वानुमान के लिए प्रसिद्ध महापात्र आईएमडी के चक्रवात चेतावनी प्रभाग (सीडब्ल्यूडी) का नेतृत्व करते हैं । पिछले छह साल में सीडब्ल्यूडी ने फेलिन (2013), हुदहुद (2014) और तितली (2018) चक्रवात पर सटीक पूर्वानुमान जताया था ।

टॅग्स :मौसम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतJammu and Kashmir: मार्च के महीने में जम्मू-कश्मीर में 43% बारिश की कमी, लगातार 7वीं बार सर्दियों के मौसम में सूखे का असर

कारोबारकश्मीर मौसमः ताजा बारिश और बर्फ से राहत, गुलमर्ग और सोनमर्ग में बर्फबारी से पर्यटक खुश, ईद के दिन बाजार में रौनक?

भारत8 मार्च 2020 के बाद 21 मार्च 2026?, पिछले 6 वर्षों में मार्च का सबसे ठंडा दिन दर्ज, दिल्ली-एनसीआर में कोहरा, वीडियो

कारोबार5 से 6 इंच ताजा बर्फ?, गुलमर्ग में बर्फबारी जारी, पर्यटक खुश और किसान खुशहाल?, ढलान, सड़क और छतों पर बर्फ की चादर

भारतदिल्ली, हरियाणा और नोएडा में 4 दिन में दूसरी बार भारी बारिश और अटल सुरंग पर ताजा हिमपात, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया