लाइव न्यूज़ :

चक्रवात : पुडुचेरी में लागू निषेधाज्ञा वापस ली गई

By भाषा | Updated: November 26, 2020 18:34 IST

Open in App

पुडुचरी, 26 नवंबर चक्रवात के मद्देनजर केन्द्र शासित प्रदेश में 24 नवंबर से लागू निषेधाज्ञा वापस ले ली गई है।

सीआरपीसी की धारा 144 के तहत लागू निषेधाज्ञा को वापस लेते हुए जिला मजिस्ट्रेट पूर्वा गर्ग ने कहा कि चक्रवात के मद्देनजर शुरुआती आकलन के अनुरूप प्रशासन ने लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने का, राहत और बचाव का काम पूरा कर लिया और केन्द्र शासित प्रदेश में कहीं से भी जनहानि या संपत्ति को अधिक नुकसान पहुंचने की सूचना नहीं है।

उन्होंने कहा कि 24 नवंबर से आज सुबह छह बजे तक लागू निषेधाज्ञा वापस ली जाती है।

इस बीच, उपराज्यपाल किरण बेदी ने पुडुचेरी के लोगों को संबोधित करते हुए अपने संदेश में सभी को धन्यवाद देते हुए कहा कि उनके सहयोग से ही प्रशासन चक्रवात से उत्पन्न हालात से निपटने और जान-माल की सुरक्षा करने में सफल रहा है।

पुडुचेरी और कराईकल के जिलाधिकारियों की ओर से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार, पेड़ों के उखड़ने के अलावा अन्य किसी हानि की सूचना नहीं है।

बेदी ने कहा, ‘‘स्थानीय सरकार की मदद के लिए एनडीआरएफ की तैनाती के लिए मैं केन्द्र को धन्यवाद देती हूं।’’

केन्द्र शासित प्रदेश के राहत एवं पुनर्वास आयुक्त ए. अंबारासू ने पीटीआई-भाषा को बताया कि पुडुचेरी में सबकुछ सामान्य हो गया है आर जान-माल की कोई हानि नहीं हुई है।

उन्होंने कहा कि जहां बिजली आपूर्ति बाधित हुई थी, वहां उसे भी अविलंब बहाल कर दिया गया है।

मुख्यमंत्री वी. नारायणसामी ने चक्रवात से प्रभावित विभिन्न इलाकों का दौरा किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां