लाइव न्यूज़ :

चक्रवात गुलाब का पश्चिमी राज्यों पर प्रभाव विरल घटना है : आईएमडी

By भाषा | Updated: September 29, 2021 22:47 IST

Open in App

मुंबई, 29 सितंबर देश के पूर्वी तट पर दस्तक देने वाले चक्रवात गुलाब के असर से मध्य महाराष्ट्र में भारी बारिश को देखते हुए आईएमडी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि यह विरल मामला है और मौसम प्रणाली एक और चक्रवाती तूफान को जन्म दे सकती है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग के क्षेत्रीय मौसम केंद्र के प्रमुख डॉ. जयंत सरकार ने कहा कि इस तरह की घटनाएं अकसर नहीं होतीं, ‘‘हालांकि मौसम विज्ञानियों को इसकी जानकारी होती है।’’ उन्होंने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘इससे महाराष्ट्र में अत्यधिक बारिश हुई और कोंकण, मध्य महाराष्ट्र तथा मराठवाड़ा क्षेत्र अधिक बारिश वाली श्रेणी में आ गए।’’

चक्रवात ‘कम दबाव के क्षेत्र’ से शुरू होता है और चक्रवात प्रणाली के तट से टकराते ही इसकी तीव्रता कम हो जाती है क्योंकि नमी की मात्रा कम हो जाती है।

सरकार ने कहा कि चक्रवात गुलाब पूर्वी तट पर श्रीकाकुलम और विशाखापत्तनम के बीच तट से टकराया और पश्चिम की तरफ बढ़ते हुए महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश और गुजरात में पिछले तीन दिनों में इसके कारण भारी बारिश हुई।

उन्होंने कहा, ‘‘मौसम प्रणाली में कुछ नमी आई और यह अरब सागर की तरफ बढ़ गई और यह सौराष्ट्र क्षेत्र से वापस लौट सकती है। ज्यादा नमी होने से यह कम दबाव से गहरे दबाव और फिर चक्रवात में तब्दील हो सकती है।’’

उन्होंने कहा कि अगर यह नए चक्रवात में तब्दील होता है तो इसका नाम ‘शाहीन’ होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू