लाइव न्यूज़ :

चक्रवात गुलाब : निर्वाचन अधिकारी ने उम्मीदवारों को प्रचार के दौरान सुरक्षा उपाय करने का सुझाव दिया

By भाषा | Updated: September 26, 2021 18:16 IST

Open in App

भुवनेश्वर, 26 सितंबर ओडिशा में पुरी जिले के पिपली विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचन अधिकारी ने 30 सितंबर को होने वाले उपचुनाव में उतरे सभी प्रत्याशियों को चक्रवात ‘गुलाब’ के मद्देनजर अपने प्रचार के दौरान उपयुक्त एहतियात बरतने का सुझाव दिया है।

इस चक्रवात के ओडिशा के गोपालपुर एवं आंध्र प्रदेश के कलिंगपटनम के बीच रविवार रात को समुद्र तट से टकराने की संभावना है।

उपचुनाव में खड़े सभी 10 प्रत्याशियों को भेजे पत्र में पुरी के अतिरिक्त जिलाधिकारी सह निर्वाचन अधिकारी ने कहा, ‘‘आप से चुनाव प्रचार के दौरान उपयुक्त उपाय करने तथा पक्के भवनों में सभा करने का अनुरोध किया जाता है। आपसे यह भी अनुरोध है कि (पक्के भवन नहीं होने पर) बहुत जरूरी होने पर सभा/बैठक के लिए ऐसे तंबू लगवाएं जो हवा की रफ्तार को झेल सकें।’’

बीजू जनता दल विधायक प्रदीप महारथी का अक्टूबर, 2020 में निधन होने के बाद पिपली सीट पर उपचुनाव की जरूरत पड़ी है। मतदान 30 सितंबर को है और तीन अक्टूबर को मतों की गणना होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा ने स्टाफ सदस्य पर बरसे, जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

क्राइम अलर्टचमत्कार या वशीकरण करके नहीं, छल-कपट से महिलाओं का यौन शोषण किया?, अशोक खरात ने किया स्वीकार

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान