लाइव न्यूज़ :

तूफान 'गज' के कारण तमिलनाडु में आज हो सकती है भारी बारिश

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: November 14, 2018 08:34 IST

Open in App

चेन्नई, 14 नवंबर: चक्रवाती तूफान 'गज' पश्चिम की ओर बढ़ गया है और इस समय शहर से करीब 740 किलोमीटर दूर पूर्व-उत्तर पूर्व में स्थित है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी देते हुए आज बताया कि तूफान 15 नवंबर की शाम को तमिलनाडु के तटीय क्षेत्र को पार कर सकता है. विभाग के एक बुलेटिन के अनुसार 'गज' पश्चिम-दक्षिण पश्चिम की ओर बढ़ सकता है और अगले 24 घंटे में भीषण तूफान में तब्दील हो सकता है.

बुलेटिन में कहा गया, ''पश्चिम-दक्षिण पश्चिम की ओर बढ़ते समय यह धीरे-धीरे कमजोर हो सकता है और 15 नवंबर की शाम को चक्रवाती तूफान के रूप में पम्बान तथा कुड्डलूर के बीच में से तमिलनाडु के तटीय क्षेत्र को पार कर सकता है.'' इसमें कहा गया कि इसकी वजह से उत्तर तटीय तमिलनाडु और उससे लगे दक्षिण तटीय तमिलनाडु एवं आंध्र प्रदेश के जिलों में 14 नवंबर की शाम से भारी बारिश हो सकती है.

बुलेटिन के मुताबिक 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार चल सकती हैं और पश्चिम-मध्य तथा पास में लगे पूर्व-मध्य और दक्षिण बंगाल की खाड़ी के ऊपर 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकता है. इसके अनुसार हवाएं धीरे-धीरे 90-100 किलोमीटर प्रति घंटे की गति और फिर 110 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती हैं.

तूफान की वजह से समुद्र में करीब एक मीटर ऊंची लहरें उठ सकती है जिनसे नागपट्टिनम, तंजौर, पुडुकोट्टई और रामनाथपुरम जिलों में निचले इलाके डूब सकते हैं. मछुआरों को 13 से 15 नवंबर के बीच मध्य और दक्षिण बंगाल की खाड़ी में नहीं जाने की सलाह दी गई है. तमिलनाडु सरकार ने अपने अधिकारियों को अलर्ट किया है और करीब 31 हजार बचावकर्मियों को तैयार कर रखा है.

Open in App

संबंधित खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां