Cyclone Fani: चक्रवाती तूफान फोनी कमजोर हुआ, बांग्लादेश की ओर बढ़ा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 4, 2019 15:58 IST2019-05-04T07:43:42+5:302019-05-04T15:58:08+5:30

cyclone fani live updates cyclone hits west bengal by crossing Kharagpur | Cyclone Fani: चक्रवाती तूफान फोनी कमजोर हुआ, बांग्लादेश की ओर बढ़ा

चक्रवाती फोनी तूफान लाइव अपडेट

भीषण चक्रवाती तूफान फोनी ओडिशा से आगे बढ़ते हुए शनिवार सुबह पश्चिम बंगाल से टकराया। फोनी तूफान बंगाल से खड़गपुर के करीब टकराया। इसका असर पूरे राज्य में नजर आ रहा है। कोलकाता समेत राज्य के कई हिस्सों में तेज बारिश और हवाएं चलने की खबर है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी खड़गपुर में ही हैं। उन्होंने दो दिनों के अपने सभी चुनावी दौरे रद्द कर दिये हैं और स्थिति पर नजर रख रही हैं।

इस बीच तूफान कमजोर जरूर पड़ गया है और हवा की गति 90 से 100 किलोमीटर प्रतिघंटा रहा गई है। इससे पहले जब यह तूफान शुक्रवार को ओडिशा के पुरी जिले के समुद्री तट से टकराया था तो हवा की गति करीब 200 किलोमीटर प्रतिघंटा थी। तूफान का असर झारखंड के हिस्सों में भी नजर आ रहा है। झारखंड सरकार ने भी  एहतियाती कदम उठाये हैं और नियंत्रण कक्ष भी बनाया है। 

ओडिशा में 8 की मौत

भारी बारिश और 175 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली प्रचंड हवाओं के साथ चक्रवाती तूफान ‘फोनी’ ने शुक्रवार सुबह ओडिशा तट पर दस्तक दी थी। इससे कम से कम आठ लोग मारे गये हैं। जबकि यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए हावडा - चेन्नई मार्ग पर करीब 220 ट्रेनें भी रद्द कर दी गई थी।

ओडिशा में तूफान के कारण कई पेड़ उखड़ गये और झोपड़ियां उजड़ गयीं। साथ ही कई शहर और गांव जलमग्न हो गये। चक्रवाती तूफान फोनी ने सुबह करीब आठ बजे राज्य की धार्मिक नगरी पुरी में दस्तक दी। बांग्ला में इस तूफान का नाम ‘फोनी’ उच्चारित किया जाता है, जिसका अर्थ ‘सांप का फन’ है। भारी बारिश के कारण प्रभावित इलाकों में स्थित घर डूब गये।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि पुरी जिले में एक किशोर सहित तीन लोगों,भुवनेश्वर और आसपास के इलाकों में तीन लोगों के मारे जाने की खबर है। एक कंक्रीट के मलबे की चपेट में आने से नयागढ़ में एक महिला की मौत हो गई जबकि केंद्रपाड़ा जिले में एक राहत शिविर में एक बुजुर्ग महिला की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने स्थिति की समीक्षा की है। उन्होंने कहा कि पुरी जिला को भारी नुकसान पहुंचा है, जहां चक्रवात ने सबसे पहले दस्तक दी।

04 May, 19 : 01:39 PM

ओडिशा सीएम नवीन पटनायक: रिकॉर्ड 12 लाख लोग 24 घंटे में प्रभावित क्षेत्रों से निकाले गये। इसमें गंजम से 3.2 लाख, पुरी से 1.3 लाख बाहर निकाले गये। साथ ही एक रात में करीब 7000 किचन और 9000 शेल्टर्स तैयार किये गये। इस काम में 45,000 वॉलंटियर्स लगे थे। 


04 May, 19 : 01:02 PM

एयर इंडिया: एयर इंडिया ने फोनी तूफान के कारण फंसे यात्रियों के लिए (दिल्ली-भुवनेश्वर के लिए 3 बजे और भुवनेश्वर-दिल्ली के लिए 17.45) अतिरिक्त फ्लाइट के इंतजाम की घोषणा की। 



 

04 May, 19 : 09:46 AM

एयर इंडिया: कोलकाता एयरपोर्ट पर ऑपरेशन 9.45 बजे से शुरू हो जाएगा। 



 

04 May, 19 : 08:58 AM

मौसम विभाग- 'चक्रवाती तूफान फोनी कमजोर पड़ा और सुबह 5.30 बजे तक कोलकाता के उत्तर-दक्षिण में 60 किलोमीटर दूर था। इसके दोपहर तक बांग्लादेश में दाखिल होने की आशंका है।' 



 

04 May, 19 : 08:56 AM

पीएम मोदी: ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक जी से मैंने बात की और तूफान के बाद वहां के हालात पर चर्चा की। हमने उन्हें हरसंभव मदद की बात कही है। पूरा देश तूफान से प्रभावित लोगों के साथ खड़ा है। 

04 May, 19 : 07:48 AM

पश्चिम बंगाल पहुंचा फोनी, राज्य में तेज बारिश और हवाएं 

English summary :
Cyclone Fani Live Updates, Latest Breaking News in Hindi: Dreadful cyclonic storm Fani collided with West Bengal on Saturday morning, moving forward from Odisha. West Bengal Chief Minister Mamata Banerjee is in Kharagpur. She has canceled all her Lok Sabha election tour for two days and is keeping an eye on the situation.


Web Title: cyclone fani live updates cyclone hits west bengal by crossing Kharagpur

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे