Cyclone Fani: ओडिशा सरकार ने लोगों से घरों में रहने को कहा, ड्यूटी ज्वाइन नहीं करने पर रायगढ़ के सीडीएमओ निलंबित

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 3, 2019 04:20 IST2019-05-02T10:49:44+5:302019-05-03T04:20:18+5:30

Cyclone Fani live updates Cyclone hits Andhra Pradesh Odisha Armed Forces On Alert | Cyclone Fani: ओडिशा सरकार ने लोगों से घरों में रहने को कहा, ड्यूटी ज्वाइन नहीं करने पर रायगढ़ के सीडीएमओ निलंबित

चक्रवाती तूफान ‘फोनी’ के मद्देनजर ओडिशा में सशस्त्र बल अलर्ट पर

Highlights ओडिशा और पश्चिम बंगाल में भी कुछ स्थानों पर 30 से 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से आंधी चलने की संभावना है तटरक्षक जहाजों तथा हेलीकॉप्टरों, एनडीआरएफ की राहत टीमों को कई स्थानों पर तैनात किया गया है

भीषण चक्रवाती तूफान फोनी ने गुरुवार को आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम में दस्तक दे दी है। इस तूफान से आंध्र प्रदेश के गोदावरी, विशाखापट्टनम, विजयनगरम जिले भी प्रभावित होंगे।

ष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) ने बुधवार को कहा कि भारत के पूर्वी तट की ओर बढ़ रहे चक्रवाती तूफान ‘फोनी’ के शुक्रवार को ओडिशा में पुरी के दक्षिण में स्थित गोपालपुर और चांदबाली में दस्तक देने की संभावना है।

ओडिशा के पुरी में दस्तक देने की आशंका के मद्देनजर रक्षा बलों को हाई अलर्ट पर रखा गया है, शैक्षणिक संस्थानों को बंद रखने के आदेश दिये गए हैं और तटीय जिलों में रह रहे आठ लाख से ज्यादा लोगों को सुरक्षित इलाकों में पहुंचाया जा रहा है।

03 May, 19 : 07:15 AM

ओडिशा के गंजम के जिला मजिस्ट्रेट के मुताबिक 301460 लोगों चक्रवात संकट को देखते हुए सुरक्षित जगहों पर ले जाया गया। 541 गर्भवती महिलाओं को भी सुरक्षित अस्पताल ले जाया गया। 



 

03 May, 19 : 05:24 AM

ओडिशा में फोनी चक्रवात से बचाने के लिए लोगों को सुरक्षित जगहों पर ले जाया जा रहा है लेकिन कुछ लोग सामान चोरी होने के डर से जगह नहीं छोड़ रहे हैं।


03 May, 19 : 04:18 AM

ओडिशा: चक्रवाती तूफान फानी के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग में सभी कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द होने के आदेश के बावजूद रायगढ़ के मुख्य जिला चिकित्सा अधिकारी (सीडीएमओ) शिव प्रसाद पाढ़ी ने ड्यूटी ज्वाइन नहीं की। सरकार ने पाढ़ी को निलंबित कर दिया।

03 May, 19 : 02:05 AM

ओडिशा: सीएम नवीन पटनायक ने तैयारियों की समीक्षा के लिए विशेष राहत संगठन कार्यालय का दौरा किया और लोगों से चक्रवात के गुजरने तक घरों में रहने की अपील की। सीएम पटनायक ने सभी अधिकारियों को चक्रवात का सामना करने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करने की सलाह दी।

03 May, 19 : 12:00 AM

भारतीय रेल ने गुरुवार को कहा कि ‘अत्यंत गंभीर’ चक्रवात ‘फोनी’ के कारण बीते दो दिन में करीब 102 ट्रेनों को रद्द किया गया है जबकि प्रभावित क्षेत्रों में फंसे यात्रियों को निकालने के लिए तीन विशेष ट्रेन सेवा में लगाई गई हैं। 

02 May, 19 : 07:48 PM

नासा उपग्रहों ने भारतीय समुद्र तट के पास च्रकवात फोनी की उपस्थिति की दर्ज

नासा के उपग्रहों एक्वा और टेरा ने चक्रवात फोनी की उपस्थिति दर्ज की है, जो भारत के पूर्वी तट के साथ-साथ उत्तर की ओर आगे बढ़ रहा है। अमेरिका की अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने अपने एक ब्लॉग में कहा कि उपग्रहों ने चक्रवात फोनी की तस्वीरें मुहैया कराई है। उसने कहा, फोनी 30 अप्रैल और एक मई को उत्तरी हिंद महासागर के माध्यम से उत्तर की ओर आगे बढ़ रहा था, जब एक्वा और टेरा उपग्रहों ने इसकी तस्वीरें मुहैया कराई थी। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने चक्रवात फोनी के शुक्रवार को ओडिशा पहुंचने का पूर्वानुमान लगाया है। ओडिशा सरकार ने एहतियाती तौर पर राज्य के निचले इलाकों से करीब आठ लाख लोगों को हटाकर सुरक्षित जगहों पर पहुंचाने का इंतजाम किया है। आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में चक्रवात का प्रभाव पड़ने की संभावना है।

02 May, 19 : 12:33 PM

पर्यटकों के रेस्क्यू के लिए दो स्पेशल ट्रेनों की सुविधा

02 May, 19 : 11:03 AM

प्रशासन मुस्तैद, हर जरूरी कदम उठा रहे हैं- नवीन पटनायक

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कहा है कि प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। हर तरह के जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। तूफान से निपटने के लिए तैयार हैं.

02 May, 19 : 11:00 AM

आंध्र प्रदेश के इच्चापुरम पहुंची एनडीआरएफ की टीम



 

02 May, 19 : 10:56 AM

आंध्र प्रदेश में तूफान ने दी दस्तक



 

02 May, 19 : 10:56 AM

समुद्र में डेढ़ मीटर से ज्यादा ऊंची लहरें उठ सकती हैं

 इस दौरान समुद्र में डेढ़ मीटर से ज्यादा ऊंची लहरें उठ सकती हैं। गंजम, पुरी, खोरधा, कटक और जगतसिंहपुर जिलों में मूसलाधार बारिश होने और 175 से 200 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से आंधी चलने की उम्मीद हैं।

02 May, 19 : 10:51 AM

ओडिशा में सशस्त्र बल अलर्ट पर

शुक्रवार को ओडिशा के पुरी में दस्तक देने की आशंका के मद्देनजर रक्षा बलों को हाई अलर्ट पर रखा गया है, शैक्षणिक संस्थानों को बंद रखने के आदेश दिये गए हैं और तटीय जिलों में रह रहे आठ लाख से ज्यादा लोगों को सुरक्षित इलाकों में पहुंचाया जा रहा है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

संयुक्त तूफान चेतावनी केंद्र (जेडब्ल्यूटीसी) की तरफ से जारी नवीनतम पूर्वानुमान के मुताबिक 1999 के सुपर साइक्लोन के बाद फोनी सबसे खतरनाक चक्रवात माना जा रहा है जिसके तीन मई को दोपहर बाद जगन्नाथ पुरी से गुजरने की आशंका है और इस दौरान हवा की रफ्तार 175 किलोमीटर प्रतिघंटे के आसपास रहने की उम्मीद है।

02 May, 19 : 10:51 AM

चक्रवाती तूफान फोनी शुक्रवार को पुरी तट पर देगा दस्तक

‘फोनी’ के शुक्रवार को ओडिशा में पुरी के दक्षिण में स्थित गोपालपुर और चांदबाली में दस्तक देने की संभावना है। अरूणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में छिटपुट स्थानों पर भारी बारिश होने की भी संभावना है। एनडीएमए ने मौसम विभाग के बुलेटिन के हवाले से कहा है कि चक्रवाती तूफान ‘फोनी’ के तीन मई को पुरी के दक्षिण में गोपालपुर और चांदबाली के बीच ओडिशा तट पर दस्तक देने की संभावना है। तटीय आंध्र प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, जम्मू कश्मीर, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में छिटपुट स्थानों पर 40 से 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से आंधी चलने की उम्मीद है।

एनडीएमए के मुताबिक ओडिशा और पश्चिम बंगाल में भी कुछ स्थानों पर 30 से 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से आंधी चलने की संभावना है। अधिकारियों ने कहा कि चक्रवाती तूफान के आगे बढ़ने के मद्देनजर नौसेना और तटरक्षक जहाजों तथा हेलीकॉप्टरों, एनडीआरएफ की राहत टीमों को कई स्थानों पर तैनात किया गया है जबकि थल सेना और वायुसेना इकाइयों को तैयार रखा गया है। राज्यों ने परामर्श जारी किया है और यह सुनिश्चित किया जा रहा है मछुआरे समुद्र में नहीं जाएं।

Web Title: Cyclone Fani live updates Cyclone hits Andhra Pradesh Odisha Armed Forces On Alert

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे