लाइव न्यूज़ :

चक्रवाती तूफान का असर : पूर्वी उत्तर प्रदेश के 25 जिलों में भारी बारिश की संभावना

By भाषा | Updated: May 27, 2021 17:23 IST

Open in App

लखनऊ, 27 मई भारतीय तटों से टकराने के बाद चक्रवाती तूफान 'यास' भले ही कुछ कमजोर पड़ गया हो लेकिन उत्तर प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में अगले एक-दो दिन में भारी बारिश के रूप में इसका असर पड़ने की प्रबल संभावना है।

लखनऊ स्थित मौसम केंद्र ने शुक्रवार और शनिवार को राज्य के पूर्वी हिस्सों के 19 जिलों में बहुत भारी बारिश होने तथा छह जिलों में सामान्य से भारी वर्षा होने का अनुमान लगाया है ।

मौसम केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार श्रावस्ती, बलरामपुर, गोंडा, सिद्धार्थ नगर, बस्ती, संत कबीर नगर, महराजगंज, कुशीनगर, गोरखपुर, देवरिया, बलिया, अंबेडकरनगर, आजमगढ़, मऊ, गाजीपुर, वाराणसी, चंदौली और सोनभद्र जिलों तथा उनके आसपास के इलाकों में तेज हवा चलने और भारी से बहुत भारी बारिश होने का अनुमान व्यक्त किया है।

इसके अलावा अयोध्या, सुल्तानपुर, जौनपुर, प्रतापगढ़, संत रविदास नगर और मिर्जापुर जिलों तथा उनके आसपास के क्षेत्रों में भी तेज हवा चलने तथा सामान्य से भारी वर्षा होने की संभावना जताई है।

रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के पूर्वी हिस्सों के कुछ इलाकों में वर्षा हुई। इस दौरान गायघाट (बलिया) में सबसे ज्यादा तीन सेंटीमीटर तथा नौतनवा, त्रिमोहानी घाट तथा फरेंदा (महराजगंज) और सकलडीहा (चंदौली) में दो-दो सेंटीमीटर, निचलौल (महराजगंज), बलिया, उस्काबाजार (सिद्धार्थ नगर) दुद्धी (सोनभद्र), बांसगांव (गोरखपुर) तथा देवरिया में एक-एक सेंटीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई।

पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के वाराणसी, गोरखपुर तथा आगरा मंडलों में दिन के तापमान में खासी गिरावट दर्ज की गई। वहीं, वाराणसी, प्रयागराज, कानपुर, गोरखपुर, अयोध्या, लखनऊ, बरेली तथा झांसी मंडलों में यह सामान्य से नीचे रहा।

पिछले 24 घंटों के दौरान झांसी राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा, जहां अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतआरएसएस-भाजपाः लगातार बढ़ते पेड़ पर अनगिनत फल लगे हैं?

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारत अधिक खबरें

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो