लाइव न्यूज़ :

चक्रवात : गुजरात के मुख्यमंत्री ने आपत संचालन केंद्र से स्थिति की निगरानी की

By भाषा | Updated: May 18, 2021 16:31 IST

Open in App

अहमदाबाद, 18 मई गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी चक्रवात ‘ताउते’ के राज्य की ओर तेजी से बढ़ने के मद्देनजर पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य आपात संचालन केंद्र (एसईओसी) में ही रुके रहे। मंगलवार को एक आधिकारिक विज्ञप्ति में इस बारे में बताया गया।

विज्ञप्ति के अनुसार सोमवार सुबह जब चक्रवात गुजरात के तट से टकराया तब रूपाणी स्थिति की निगरानी और प्रशासन के मार्गदर्शन के लिए गांधीनगर में केंद्रीय नियंत्रण कक्ष एसईओसी पहुंचे।

विज्ञप्ति में कहा गया कि वह सोमवार मध्यरात्रि तक नियंत्रण कक्ष में ही थे और प्रभावित जिलों के जिलाधिकारियों तथा क्षेत्र अधिकारियों के साथ डिजिटल बैठकें और टेलीफोन से बातचीत करते रहे।

रूपाणी मंगलवार सुबह फिर एसईओसी पहुंचे और वहां करीब तीन घंटा रुके। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की और मौजूदा स्थिति तथा चक्रवात के कारण हुई क्षति के बारे में जानकारी ली।

स्थिति की समीक्षा के बाद रूपाणी ने पत्रकारों से कहा कि गुजरात में इतने गंभीर चक्रवात के आने के बावजूद राज्य सरकार किसी भी तरह के जान-माल के बड़े नुकसान को होने से रोकने में सफल रही क्योंकि दो लाख से अधिक लोगों को पहले ही सुरक्षित स्थान पहुंचा दिया गया था।

अधिकारियों ने बताया कि गुजरात के कई हिस्सों में चक्रवात के कारण कम से कम सात लोगों की मौत हुई है और भारी तबाही हुई है। बिजली के कई खंभे, पेड़ उखड़ गये हैं और कई मकान और सड़कों को नुकसान पहुंचा है।

मौसम विभाग ने बताया कि भीषण चक्रवाती तूफान सोमवार रात में करीब नौ बजे गुजरात के सौराष्ट्र क्षेत्र में दीव और उना के बीच तट से टकराया था।

यह गुजरात तट से ‘अत्यंत तीव्र चक्रवाती तूफान’ के रूप में टकराया और धीरे-धीरे कमजोर पड़ गया।

मौसम विभाग ने बताया कि मंगलवार सुबह यह सौराष्ट्र क्षेत्र में अमरेली के निकट “बेहद गंभीर चक्रवाती तूफान” के तौर पर बना हुआ था और दोपहर बाद इसके कमजोर होकर चक्रवाती तूफान में तब्दील होने की उम्मीद है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

क्राइम अलर्ट5 वर्षीय बच्चे का गला, गुप्तांग कटा था और पेट के बाईं ओर, गाल और भौंह के नीचे गहरे घाव?, पिता ने कहा- छात्रावास में बेटे से सामूहिक रेप कर मारा?

बॉलीवुड चुस्कीनहीं रहीं जरीन खान की मां परवीन खान, मुंबई में होगा अंतिम संस्कार

क्रिकेटसूर्यवंशी और जायसवाल के तूफान में उड़ा मुंबई?, कोच माहेला जयवर्धने ने कहा- बारिश के बीच रन बरसा?, बेबस दिखे गेंदबाज

क्रिकेटबुमराह, चाहर और बोल्ट को कूटना?, 15 साल के लड़के को खेलते देखना वाकई अद्भुत, कप्तान पांड्या ने कहा- हमारे पास सूर्यवंशी के लिए कोई विकल्प नहीं था

भारत अधिक खबरें

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण