लाइव न्यूज़ :

चक्रवात बुरेवी: अमित शाह ने तमिलनाडु और केरल के मुख्यमंत्रियों से बात की, मदद का दिया आश्वासन

By भाषा | Updated: December 3, 2020 12:13 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन दिसंबर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बृहस्पतिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नीत केंद्र सरकार चक्रवात बुरेवी के मद्देनजर तमिलनाडु और केरल के लोगों को हर संभव सहायता पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

गृह मंत्री ने यह आश्वासन तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के. पलानीस्वामी और केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन से फोन पर बातचीत के दौरान दिया।

शाह ने ट्वीट किया, ‘‘तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के. पलानीस्वामी और केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन से चक्रवात बुरेई के मद्देनजर बातचीत की। मोदी सरकार तमिलनाडु और केरल की जनता को हर संभव सहायता पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। दोनों ही राज्यों में एनडीआरएफ के कई दलों को तैनात किया जा चुका है।’’

इस चक्रवात के शुक्रवार को दक्षिणी तट से टकराने की आशंका है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दक्षिण तमिलनाडु और दक्षिण केरल के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं