लाइव न्यूज़ :

चक्रवात बुरेवी: अमित शाह ने तमिलनाडु और केरल के मुख्यमंत्रियों से बात की, मदद का दिया आश्वासन

By भाषा | Updated: December 3, 2020 12:22 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन दिसंबर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बृहस्पतिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नीत केंद्र सरकार चक्रवात बुरेवी के मद्देनजर तमिलनाडु और केरल के लोगों को हर संभव सहायता पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

गृह मंत्री ने यह आश्वासन तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के. पलानीस्वामी और केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन से फोन पर बातचीत के दौरान दिया।

शाह ने ट्वीट किया, ‘‘तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के. पलानीस्वामी और केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन से चक्रवात बुरेवी के मद्देनजर बातचीत की। मोदी सरकार तमिलनाडु और केरल की जनता को हर संभव सहायता पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। दोनों ही राज्यों में एनडीआरएफ के कई दलों को तैनात किया जा चुका है।’’

इस चक्रवात के शुक्रवार को दक्षिणी तट से टकराने की आशंका है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दक्षिण तमिलनाडु और दक्षिण केरल के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह