लाइव न्यूज़ :

Cyclone Bulbul: कोलकत्ता में पेड़ गिरने से एक व्यक्ति की मौत, यातायात प्रभावित

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 10, 2019 13:00 IST

Cyclone Bulbul: CCFC के मु्ख्य द्वार के बाहर एक देवदारू का पेड़ (पॉलयालथिया लॉंगिफोटिया) 'बुलबुल' तूफान के कारण जड़ से उखड़कर गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है

Open in App
ठळक मुद्देचक्रवाती तूफान बुलबुल ने पश्चिम बंगाल के तटीय क्षेत्र पर अपनी दस्तक दी हैकोलकाता समेत कई इलाकों में पेड़ उखड़ने जैसी घटनाएं सामने आ रही है।

प्रचंड चक्रवाती तूफान बुलबुल ने पश्चिम बंगाल के तटीय क्षेत्र पर अपनी दस्तक दे दी है। इसके चलते यहां जगह-जगह बारिश हो रही हैं और तेज हवाएं चल रही हैं। तेज हवाओं की वजह से कोलकाता समेत कई इलाकों में पेड़ उखड़ने जैसी घटनाएं सामने आ रही है।

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, कोलकाता में शनिवार सुबह एक व्यक्ति की बालीगंज क्षेत्र में पेड़ गिरने से मौत हो गई है। यह हादसा शनिवार सुबह 9:50 पर कोलकाता क्रिकेट और फुटबॉल क्लब (CCFC) के मुख्य द्वार पर हुआ था। कोलकाता पुलिस ने कहा कि CCFC के मु्ख्य द्वार के बाहर एक देवदारू का पेड़ (पॉलयालथिया लॉंगिफोटिया) 'बुलबुल' तूफान के कारण जड़ से उखड़कर  28 वर्षीय किचन स्टाफ एस के. सोहेल के उपर गिर गया था। घटना के बाद उन्हें उन्हें मेडीव्यु नर्सिंग होम ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

बता दें कि पश्चिम बंगाल कि राजधानी में शनिवार तड़के से ही एक चक्रवाती तूफान 'बुलबुल' द्वारा बहुत तबाही हो चुकी है। बड़ी संख्या में पेड़ उखकर गिरने से यहां यातायात भी बाधित रहा। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल 2:30 बजे से चक्रवात का दबाव सुंदरबन नेशनल पार्क से 12 किमी दक्षिण पश्चिम की ओर पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश तटीय इलाकों पर बना हुआ है। इस संबंध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य सरकार को हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया है और लोगों से सुरक्षित रहने की अपील की है।

टॅग्स :बुलबुल तूफानपश्चिम बंगालकोलकातानरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्रिकेटमैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना और खाते में 1 डिमेरिट अंक?, आखिर क्यों सनराइजर्स हैदराबाद के उप कप्तान अभिषेक शर्मा पर आईपीएल ने लिया एक्शन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया