Cyclone Asani की हुई अंडमान एवं निकोबार द्वीप में एंट्री, कुछ हिस्सों में बारिश के साथ चल रही है तेज हवाएं, NDRF के 100 कर्मियों की हुई तैनात, हेल्पलाइन जारी
By आजाद खान | Updated: March 20, 2022 13:45 IST2022-03-20T13:39:51+5:302022-03-20T13:45:59+5:30
इस पर आईएमडी ने कहा, "आज 20 मार्च 2022 को भारतीय समयानुसार सुबह साढ़े पांच बजे दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी और उससे सटे दक्षिण अंडमान सागर के ऊपर बना कल का कम दबाव वाला क्षेत्र न्यूनतम दबाव वाले क्षेत्र में तब्दील हो गया।"

Cyclone Asani की हुई अंडमान एवं निकोबार द्वीप में एंट्री, कुछ हिस्सों में बारिश के साथ चल रही है तेज हवाएं, NDRF के 100 कर्मियों की हुई तैनात, हेल्पलाइन जारी
Cyclone Asani: चक्रवात ‘आसनी’ के प्रभाव से रविवार को बारिश और तेज हवाओं के कारण अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह के कुछ हिस्सों में आम जनजीवन प्रभावित हुआ है। अधिकारियों ने बताया कि साल के पहले चक्रवाती तूफान के तेजी से द्वीप समूह की तरफ बढ़ने के मद्देनजर अंतर-द्वीपीय जहाज सेवाओं को रोक दिया गया है और मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने का अलर्ट जारी किया गया है। चक्रवात को देखते हुए प्रसाशन द्वारा यात्रियों व अन्य लोगों के लिए हेल्पलाइन- टोल-फ्री नंबर भी जारी किया गया है।
एनडीआरएफ के लगभग 100 कर्मियों की हुई है तैनाती
अधिकारियों के मुताबिक, एहतियात के तौर पर द्वीप समूह के विभिन्न हिस्सों में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के लगभग 100 कर्मियों को तैनात किया गया है और छह राहत शिविर भी स्थापित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि उत्तर और मध्य अंडमान में बारिश के साथ तेज हवाएं चलीं, लेकिन पोर्ट ब्लेयर में जनजीवन सामान्य रहा है।
क्या कहा भारत मौसम विभाग ने
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने रविवार को जारी एक ट्विटर पोस्ट में कहा, ‘‘आज 20 मार्च 2022 को भारतीय समयानुसार सुबह साढ़े पांच बजे दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी और उससे सटे दक्षिण अंडमान सागर के ऊपर बना कल का कम दबाव वाला क्षेत्र न्यूनतम दबाव वाले क्षेत्र में तब्दील हो गया। अगले 24 घंटों के दौरान इसके और अधिक गहन न्यूनतम दबाव वाले क्षेत्र में बदलने की आशंका है।’’ मौसम विज्ञानियों के अनुसार, चक्रवाती तूफान के बांग्लादेश और म्यांमा के तटों की तरफ बढ़ने के भी आसार हैं।
Andaman and Nicobar Islands administration cancels scheduled sailing of vessels in Foreshore Sector (services between Port Blair and nearby Islands) and issues helpline number 03192-245555/232714 & toll-free number - 1-800-345-2714 for passengers, in view of #CycloneAsanipic.twitter.com/lBXatkpNYI
— ANI (@ANI) March 20, 2022
लोगों के लिए जारी हुए हेल्पलाइन- टोल-फ्री नंबर
आपको बता दें कि लोगों को परेशानी न हो इसलिए प्रसाशन ने पहले ही हेल्पलाइन नंबर और सहायते के लिए टोल-फ्री नंबर को जारी कर दिया है। लोगों को कहा गया है कि इन हेल्पलाइन नंबर (03192-245555/232714) और टोल-फ्री नंबरों (1-800-345-2714) को सेव कर के रख लें। अगर हालात बिगड़े तो इन नंबरों के सहारे संपर्क किया जाएगा।