लाइव न्यूज़ :

अत्यंत प्रचंड है चक्रवात ‘अम्फान', बड़े पैमाने पर तबाही मचाने की क्षमता: आईएमडी महानिदेशक

By भाषा | Updated: May 18, 2020 23:37 IST

एनडीआरएफ के महानिदेशक एस.एन. प्रधान ने कहा कि ‘अम्फान’ अब ‘महाचक्रवात’ है और यह गंभीर मामला है, इससे पहले सिर्फ 1999 में ओडिशा पहुंचा चक्रवातीय तूफान घातक था। पश्चिम बंगाल तट पर ‘अम्फान’ बेहद विकराल चक्रवाती तूफान के रूप में 195 किलोमीटर प्रतिघंटे की गति के साथ 20 मई की शाम पहुंचेगा।

Open in App

नयी दिल्ली: भारत मौसम विज्ञान विज्ञान विभाग के महानिदेशक एम महापात्र ने सोमवार को कहा कि चक्रवात ‘अम्फान’ अत्यंत प्रचंड है जो बड़े पैमाने पर तबाही मचा सकता है। उन्होंने एक प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि ‘अम्फान’ महाचक्रवात में तब्दील हो गया है और इसके 20 मई को पश्चिम बंगाल के दीघा द्वीपसमूह और बांग्लादेश के हतिया द्वीपसमूह के बीच टकराने की आशंका है।

महापात्र ने कहा कि पश्चिम बंगाल के तटीय जिलों में 19 और 20 मई को मूसलाधार बारिश होगी जिनमें पूर्वी मिदनापुर, दक्षिण और उत्तर 24 परगना, हावड़ा, हुगली और कोलकाता शामिल हैं। चक्रवात का असर जगतसिंहपुर, केंद्रपाड़ा, भद्रक और बालासोर सहित उत्तरी ओडिशा के तटीय जिलों में भी पड़ने की संभावना है।

एनडीआरएफ के महानिदेशक एस.एन. प्रधान ने कहा कि ‘अम्फान’ अब ‘महाचक्रवात’ है और यह गंभीर मामला है, इससे पहले सिर्फ 1999 में ओडिशा पहुंचा चक्रवातीय तूफान घातक था। पश्चिम बंगाल तट पर ‘अम्फान’ बेहद विकराल चक्रवाती तूफान के रूप में 195 किलोमीटर प्रतिघंटे की गति के साथ 20 मई की शाम पहुंचेगा। चक्रवात ‘अम्फान’ से पश्चिम बंगाल के तटीय जिलों में भारी से अत्यंत भारी वर्षा होगी। मंत्रालय के अनुसार चक्रवात से पश्चिम बंगाल के पूर्वी मेदिनीपुर, दक्षिण और उत्तर 24 परगना, हावड़ा, हुगली, कोलकाता के बुरी तरह से प्रभावित होने की आशंका है। इन जिलों में अलर्ट जारी कर दिया गया है।चक्रवाती तूफान का प्रभाव जगतसिंहपुर, केन्द्रपाड़ा, भद्रक और बालासोर जिलों समेत उत्तरी ओडिशा के तटीय जिलों पर भी पड़ सकता है।

एनडीआरएफ के प्रमुख एस.एन. प्रधान ने कहा कि ‘अम्फान’ जब 20 मई की सुबह या दोपहर तट पर दस्तक देगा तो वह अत्यधिक प्रचंड चक्रवातीय तूफान होगा। हमने इससे प्रभावित राज्यों ओडिशा और पश्चिम बंगाल से अनुरोध किया है कि वे समुचित कदम उठाएं। ये राज्य इसपर काम कर रहे हैं। चक्रवात ‘अम्फान’ सोमवार को महाचक्रवात में बदल गया है और वह उत्तर पूर्व बंगाल की खाड़ी की तरफ बढ़ सकता है तथा 20 मई को दीघा और हटिया द्वीप के बीच पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश तटों को पार करेगा। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा है कि भीषण चक्रवाती तूफान का रूप ले चुका “अम्फान” बंगाल की खाड़ी के ऊपर और शक्तिशाली होकर धीरे-धीरे तट की तरफ बढ़ रहा है।

टॅग्स :चक्रवाती तूफानमौसम रिपोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWeather Updates: पश्चिमी विक्षोभ के बावजूद जम्मू-कश्मीर में मार्च का महीना गुजरा सूखा, 34 फीसदी दर्ज हुई गिरावट

कारोबारकश्मीर मौसमः ताजा बारिश और बर्फ से राहत, गुलमर्ग और सोनमर्ग में बर्फबारी से पर्यटक खुश, ईद के दिन बाजार में रौनक?

भारत8 मार्च 2020 के बाद 21 मार्च 2026?, पिछले 6 वर्षों में मार्च का सबसे ठंडा दिन दर्ज, दिल्ली-एनसीआर में कोहरा, वीडियो

भारतDelhi Weather Today: रिमझिम बारिश के बीच हुई दिल्लीवालों की सुबह, 16 डिग्री तापमान ने बढ़ाई सिहरन; आज रहेगा येलो अलर्ट

कारोबार5 से 6 इंच ताजा बर्फ?, गुलमर्ग में बर्फबारी जारी, पर्यटक खुश और किसान खुशहाल?, ढलान, सड़क और छतों पर बर्फ की चादर

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं