लाइव न्यूज़ :

चक्रवात चेतावनी: पूर्वी तटीय रेलवे ने अगले तीन दिन के लिए 95 ट्रेनों का परिचालन किया रद्द

By भाषा | Updated: December 2, 2021 17:24 IST

Open in App

भुवनेश्वर, दो दिसंबर पूर्वी तटीय रेलवे ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने ओडिशा तट पर चक्रवाती तूफान के आने की आशंका के मद्देनजर बृहस्पतिवार से तीन दिनों के लिए 95 ट्रेनों का परिचालन रद्द कर दिया।

पूर्वी तट रेलवे ने एक बयान में बताया कि यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एहतियात के तौर पर विभिन्न इलाकों से चलने वाली और इस क्षेत्र से गुजरने वाली 95 मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन दो-चार दिसंबर के बीच रद्द कर दिया गया है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि दोपहर 12 बजकर 43 मिनट तक अंडमान सागर के मध्य हिस्से पर निम्न दबाव का क्षेत्र पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ गया और दक्षिण पूर्वी बंगाल की खाड़ी और उससे सटे अंडमान सागर में निम्न दबाव का क्षेत्र बन गया है।

मौसम कार्यालय ने बताया कि इसके पश्चिम-उत्तर पश्चिम की तरफ बढ़ने और दक्षिण पूर्व तथा पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी में अगले 12 घंटे में दबाव में केंद्रित होने का अनुमान है। इसके चार दिसंबर की सुबह दक्षिण ओडिशा तट के आसपास पहुंचने का अनुमान है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान