लाइव न्यूज़ :

चक्रवात : आदित्य ठाकरे ने मुंबई में स्थिति की समीक्षा की

By भाषा | Updated: May 17, 2021 18:49 IST

Open in App

मुंबई, 17 मई महाराष्ट्र के मंत्री आदित्य ठाकरे ने सोमवार को बीएमसी आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ का दौरा किया और चक्रवात ताउते के कारण उत्पन्न स्थतियों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि महानगर के लोगों को सुरक्षित रखने के लिए अधिकारी हरसंभव काम कर रहे हैं।

‘‘काफी गंभीर चक्रवाती तूफान’’ ताउते के कारण मुंबई और इसके आसपास के इलाकों में सोमवार को तेज हवाएं चलीं और भारी बारिश हुई।

अधिकारियों ने बताया कि तेज हवाओं और भारी बारिश के कारण पेड़ उखड़ गए और महानगर में ट्रेन सेवाएं बाधित हो गईं।

ठाकरे ने ट्वीट किया, ‘‘बीएमसी के आपदा प्रबंधन कक्ष का दौरा किया ताकि चक्रवात ताउते से उत्पन्न स्थिति की जानकारी ली जा सके।’’

उन्होंने कहा, ‘‘आपको सुरक्षित रखने के लिए हम हरसंभव प्रयास कर रहे हैं। अपनी सुरक्षा के लिए घर के अंदर रहें। किसी भी आपात स्थिति के लिए 1916 पर फोन करें।’’

उन्होंने कहा कि बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने पेड़ों को सड़कों से हटाना शुरू कर दिया है और कहा कि शिवसेना शासित नगर निकाय जल्द से जल्द हालत सामान्य करने के लिए काम कर रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos