लाइव न्यूज़ :

चक्रवात: गुजरात के निचले इलाकों से डेढ लाख लोग सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाये जा रहे हैं

By भाषा | Updated: May 16, 2021 20:21 IST

Open in App

अहमदाबाद, 16 मई चक्रवाती तूफान तौकते के सोमवार शाम को गुजरात तट पहुंचने और मंगलवार तड़के इसे पार करने की आईएमडी की चेतावनी के मद्देनजर रविवार को राज्य के निचले तटीय क्षेत्रों से करीब डेढ़ लाख लोगों को अन्यत्र पहुंचाया जा रहा है तथा एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की 54 टीमें तैनात की गयी हैं।

सरकार ने कोविड-19 मरीजों का उपचार कर रहे अस्पतालों से बिजली का बैकअप सुनश्चित करने को कहा गया है। आठ विनिर्माण इकाइयों में मेडिकल ऑक्सीजन का उत्पादन एवं उसकी आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए इंतजाम किये जा रहे है।

किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए सशस्त्रबलों को तैयार रहने को कहा गया है।

गांधीनगर में चक्रवात समीक्षा बैठक में हिस्सा लेने के बाद मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने पत्रकारों से कहा, ‘‘चक्रवात से विद्युत आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका के मद्देनजर कोविड-19 मरीजों का उपचार कर रहे अस्पतालों से पावर बैकअप सुनिश्चित करने को कहा गया है। आठ विनिर्माण इकाइयों में मेडिकल ऑक्सीजन का निर्बाध उत्पादन सुनिश्चित करने के लिए प्रबंध किया गया है एवं उसका बफर स्टॉक भी तैयार किया गया है। ’’

उन्होंने कहा कि सरकार ने सोमवार और मंगलवार को टीकाकरण रोकने का भी फैसला किया है क्योंकि स्वास्थ्यकर्मियों को इस चक्रवाती तूफान से पैदा होने वाली किसी भी आपात स्थिति के लिए तैयार रहने को कहा गया है।

रूपाणी ने कहा, ‘‘ राज्य सरकार ने यह फैसला किया है कि चक्रवात की वजह से किसी की जान नहीं जाए। हमारे पास समय है, इसलिए निचले क्षेत्रों एवं तटीय गांवों में रहने वालों को (रविवार) आधीरात तक अन्यत्र पहुंचाया जाएगा । अनुमान है कि करीब डेढ़ लाख लोग अन्यत्र ले जाये जायेंगे। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘ चूंकि चक्रवात से भारी वर्षा होगी, इसलिए राष्ट्रीय आपदा मोचन बल की 44, राज्य आपदा मोचन बल की दस टीमें तथा अग्निशमन विभाग, पुलिस एवं तटरक्षक बल की टीमों को भी तैनात किया गया है।’’

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में तौकते के मजबूत होकर सोमवार शाम तक गुजरात तट पर पहुंचने एवं मंगलवार सुबह को पोरबंदर एवं महुवा के बीच तट को पार करने का अनुमान है। इससे गुजरात के कई जिलों में भारी वर्षा होने की चेतावनी जारी की गयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र