Amphan Cyclone Update: 4 लोगों की मौत, उत्तर 24 परगना में 5500 मकान क्षतिग्रस्त, कोलकाता में बिजली गुल
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 20, 2020 22:02 IST2020-05-20T07:54:41+5:302020-05-20T22:02:52+5:30

Amphan Cyclone Live Update: प्रभावित क्षेत्रों में तेज हवाएं और बारिश
महाचक्रवात ‘अम्फान’ भारत में पश्चिम बंगाल और ओडिशा के तटों के करीब पहुंच गया है। पश्चिम बंगाल में बुधवार को 190 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाले विकराल चक्रवात अम्फान के कारण भारी तबाही हुयी और कम से कम 4 लोगों की मौत हो गयी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। चक्रवात दोपहर में करीब ढाई बजे पश्चिम बंगाल में दीघा और बांग्लादेश में हटिया द्वीप के बीच तट पर पहुंचा। चक्रवात के कारण तटीय क्षेत्रों में भारी तबाही हुयी। चक्रवात की वजह से बड़ी संख्या में पेड़ और बिजली के खंभे उखड़ गए वहीं कच्चे मकानों को भी खासा नुकसान हुआ। अधिकारियों के अनुसार चक्रवात आने से पहले पश्चिम बंगाल और ओडिशा में कम से कम 6.58 लाख लोगों को निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया था। अम्फान से जुड़ी हर अपडेट के लिए जुड़े रहे इस लाइव ब्लॉग से...
20 May, 20 : 09:54 PM
एनडीआरएफ के एक दल में करीब 45 कर्मी होते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘स्थिति तेजी से बदल रही है। यह एक लंबी कवायद है। तूफान के जाने के साथ ही एनडीआरएफ और अन्य एजेंसियों की जिम्मेदारी खत्म नहीं हो जाती। दरअसल बाद में राहत और बहाली के रूप में काम शुरू होगा।’’ प्रधान ने बताया कि ओडिशा में बालासोर में छह, जगतसिंहपुर और भद्रक में चार-चार, केंद्रपाड़ा में तीन और मयूरभंज, जाजपुर एवं पुरी में एक-एक दल को तैनात किया गया है। पश्चिम बंगाल में सर्वाधिक प्रभावित हो सकने वाले जिलों में से दक्षिण 24 परगना में छह दलों को, पूर्वी मिदनापुर में चार और उत्तर 24 परगना तथा राजरहाट में तीन-तीन दलों को तैनात किया गया है। उन्होंने कहा कि देशभर की छह बटालियनों से 24 दलों को किसी भी वक्त तैनात करने के लिए तैयार रखा गया है। उन्होंने कहा, ‘‘वे तैयार हैं और 15 मिनट के अंदर उन्हें हवाई मार्ग से लाया जा सकता है। उनकी संभवत: तूफान के दौरान जरूरत नहीं हो लेकिन राहत और पुनर्वास प्रक्रिया के दौरान पड़ सकती है।’’ उन्होंने कहा कि एनडीआरएफ का मुख्यालय और स्थानीय कमांडेंट संबंधित राज्य प्रशासन के साथ समन्वय से काम कर रहे हैं। प्रधान ने कहा, ‘‘सभी टीमों के पास वायरलैस और सेटेलाइट संचार उपकरण हैं। हम किसी संचार प्रणाली पर निर्भर नहीं हैं। हमें महामारी को देखते हुए इस आपदा से निपटना है। कोविड-19 के मद्देनजर सभी टीमें पीपीई से लैस हैं।’
20 May, 20 : 09:54 PM
राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के महानिदेशक एस एन प्रधान ने बुधवार को कहा कि तूफान अम्फान के मद्देनजर राहत और बचाव कार्यों के लिए ओडिशा में मौजूद सभी 20 टीमों को राज्य में तैनात कर दिया गया है, जबकि पश्चिम बंगाल में भी इतनी टीमों को लगाया गया है। प्रधान ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि चक्रवात अम्फान से संबंधित स्थिति तेजी से बदल रही है और उस पर करीब से निगाह रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि देशभर से छह बटालियनों से 24 टीमों को किसी भी वक्त तैनात करने के लिए तैयार रखा गया है। प्रधान ने कहा कि टीमों को अब कोविड-19 के खतरे को दिमाग में रखते हुए काम करना होगा और वे पीपीई किटों से लैस हैं। उन्होंने राज्य सरकारों के आंकड़ों के हवाले से कहा कि पश्चिम बंगाल में अब तक पांच लाख से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है, वहीं ओडिशा में 1.58 लाख से अधिक लोगों को निकाला गया है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में 20 दलों को लगाया गया है जिनमें एक दल कोलकाता के शहरी इलाकों के लिए है, वहीं एक अन्य को रिजर्व रखा गया है। डीजी ने कहा कि ओडिशा में सभी 20 दलों को तैनात किया गया है और कोई भी रिजर्व नहीं है।
20 May, 20 : 09:41 PM
Power cuts reported in some areas of Kolkata following heavy rain and strong winds due to #Amphanhttps://t.co/cKF9j1aBPE
— ANI (@ANI) May 20, 2020
20 May, 20 : 09:40 PM
उत्तर 24 परगना में 5500 मकान क्षतिग्रस्त, 2 लोग मारे गए और 2 गंभीर रूप से घायल, बशीरहाट के उप-मंडल अधिकारी (SDO) बिबेक वासमे की शाम 7 बजे के रिपोर्ट के मुताबिक
20 May, 20 : 08:07 PM
बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने बुधवार को कहा कि देश में भीषण चक्रवात अम्फान आने के मद्देनजर 20 लाख से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया है और इस प्राकृतिक आपदा से जुड़ी घटनाओं से निपटने के लिए सेना को तैनात किया गया है। अधिकारियों ने देश के कुछ जिलों के लिए अलर्ट का स्तर ‘‘अधिक खतरे’’ पर रखा है। चक्रवात देश के तटीय क्षेत्र के निकट पहुंच रहा है। इसे 2007 में देश में आए चक्रवात ‘सिद्र’ के बाद सबसे अधिक प्रचंड चक्रवात माना जा रहा है। ‘सिद्र’ से देश में 3,500 लोगों की मौत हुई थी। हसीना ने राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन परिषद (एनडीएमसी) की बैठक में कहा,‘‘ हमारी तैयारी (चक्रवात अम्फान से निपटने की) है। हम वह हरसंभव कदम उठा रहे हैं जो हमें जानमाल के नुकसान को रोकने के लिए उठाने चाहिए।’’ एनडीएमसी का गठन महाचक्रवात से निपटने की तैयारियों की समीक्षा के लिए किया गया है।
20 May, 20 : 07:38 PM
सागर द्वीप में2:30बजे लैंडफॉल करना शुरू किया था जो 7:30-8बजे तक खत्म होने का अनुमान है। ज्यादा संख्या में पेड़ उखड़ चुके हैं,बिजली की तारें,फसलें,टेलिकॉम और इमारतों को नुकसान पहुंचा है पर साथ ही टीमें मरम्मत के काम में जुट गई हैं: प्रदीप कुमा जेना IAS SRC,ओडिशा
20 May, 20 : 07:37 PM
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने बुधवार को कहा कि चक्रवाती तूफान अम्फान शाम तक कोलकाता के पास पहुंच जाएगा और शहर के साथ ही आसपास के जिलों में 110-120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से प्रचंड हवाएं चलेंगी। महापात्र ने कहा कि महाचक्रवाती तूफान अम्फान शाम सात बजे तक पूरी तरह दस्तक दे चुका होगा। तूफान 25-30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है। दक्षिण और उत्तर 24 परगना तथा पूर्वी मिदनापुर जिलों में 155-165 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवाएं चलनी शुरू हो गयी हैं। उन्होंने कहा, ‘‘चक्रवाती तूफान अम्फान का आगे वाला हिस्सा दस्तक दे चुका है। तूफान का बीच वाला हिस्सा किसी भी समय जमीन को छू सकता है।’’ महापात्र ने ऑनलाइन ब्रीफिंग में कहा कि घने बादलों के साथ दोपहर 2 बज कर करीब 30 मिनट पर तूफान का जमीन से टकराना शुरू हो गया। तूफान के मध्य क्षेत्र (आई ऑफ स्टॉर्म) का व्यास करीब 40 किलोमीटर है। उन्होंने कहा, ‘‘हमें उम्मीद है कि शाम सात बजे तक तूफान पूरी तरह दस्तक दे देगा।’’
20 May, 20 : 07:02 PM
राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के महानिदेशक एस एन प्रधान ने बुधवार को कहा कि चक्रवात अम्फान से संबंधित स्थिति तेजी से बदल रही है और उसपर करीब से निगाह रखी जा रही है। चक्रवात ने तट से टकराना शुरू कर दिया है। प्रधान ने कहा कि ओडिशा में मौजूद सभी 20 टीमों को तैनात कर दिया गया है , जबकि पश्चिम बंगाल में 19 टीमों को तैनात किया गया है और दो को आरक्षित रखा गया है। प्रधान ने संवाददाता सम्मेलन में बताया कि एक टीम को कोलकाता में तैनात किया गया है। प्रधान ने कहा कि 24 टीमें विमान से जाने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा, "स्थिति तेजी से बदल रही है। अभी तथा चक्रवात के बाद हमारी जिम्मेदारी और भी अधिक होगी । यह एक लंबी प्रक्रिया है।" प्रधान ने कहा कि एनडीआरएफ अम्फान चक्रवात पर करीब से निगाह रख रही है। उन्होंने कहा, "सभी टीमों के पास वायरलेस और सेटेलाइट संचार माध्यम हैं। हम किसी संचार प्रणाली पर निर्भर नहीं हैं। हमें महामारी को देखते हुए इस आपदा से निपटना है। कोविड-19 के मद्देनजर सभी टीमें पीपीई से लैस हैं।"
20 May, 20 : 06:40 PM
मौसम विज्ञान केंद्र, भुवनेश्वर के निदेशक एच आर विश्वास ने कहा कि चक्रवात अब ओडिशा के पारादीप से लगभग 170 किलोमीटर पूर्व-उत्तरपूर्व, दीघा (पश्चिम बंगाल) से 105 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व और खेपूपारा (बांग्लादेश) से 240 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में केंद्रित है। उन्होंने कहा कि चक्रवात के केंद्र के पास हवा की गति 160-170 किमी प्रति घंटे है जबकि पारादीप के पास हवा की गति सुबह 110-120 किमी प्रति घंटे तक थी। पारादीप के पास हवा की गति अब कम हो गई है लेकिन भद्रक और बालासोर तटों पर इसकी गति बढ़ रही है। अधिकारियों ने बताया कि 12 तटीय जिलों में एनडीआरएफ और ओडीआरएएफ की 36 टीमों को तैनात किया गया है। इसके अलावा, अग्निशमन सेवा की 250 से अधिक टीमों और ओडिशा वन विकास निगम की 100 इकाइयों को भी तैनात किया गया है। एसआरसी ने कहा कि उखड़े हुए पेड़ों से बाधित सड़कों को युद्धस्तर पर साफ किया जा रहा है। वहीं अगर बिजली की आपूर्ति बाधित होती है तो उसे जल्द से जल्द बहाल की जाएगी। इससे पहले ओडिशा में पिछले साल तीन मई को आए ‘फेनी’ तूफान के कारण कम से कम 64 लोगों की मौत हो गयी थी।
20 May, 20 : 06:40 PM
चक्रवात के ओडिशा तट से गुजरने के दौरान पुरी, खुर्दा, जगतसिंहपुर, कटक, केंद्रपाडा, जाजपुर, गंजाम, भद्रक और बालासोर जिलों में विभिन्न स्थानों में मंगलवार से भारी बारिश हो रही है। चक्रवात के दौरान केंद्रपाड़ा और भद्रक में दो लोगों की मौत होने की सूचना है लेकिन उनकी मौत के कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो सके हैं। अधिकारियों ने बताया कि भद्रक के तिहड़ी इलाके में तीन महीने के एक शिशु की मौत हो गयी। उन्होंने बताया कि केंद्रपाड़ा में प्राकृतिक कारणों से 67 वर्षीय एक महिला की घर में मौत हो गई। मौत के कारण का पता लगाया जा रहा है। केंद्रपाड़ा के जिलाधिकारी समर्थ वर्मा ने कहा कि तत्काल राहत के रूप में 12,000 रुपये दिए गए हैं और विस्तृत जांच की जा रही है। एसआरसी ने कहा कि शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार, बड़ी संख्या में पेड़ और बिजली के खंभे उखड़ गए गए हैं वहीं बहुत से मकान भी ध्वस्त हो गए हैं। उन्होंने कहा कि दूरसंचार अवसंरचना को बहुत क्षति नहीं हुई है और कुल मिलाकर सेवाएं अप्रभावित हैं।
20 May, 20 : 06:40 PM
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने बुधवार को कहा कि चक्रवाती तूफान अम्फान इस समय सुंदरबन के पास पश्चिम बंगाल के तटीय क्षेत्र से गुजर रहा है और शाम तक कोलकाता के पास पहुंच जाएगा। महापात्र ने कहा कि पश्चिम बंगाल के तटीय जिलों में 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली प्रचंड हवाएं चलनी शुरू हो गयी हैं। उन्होंने कहा, ‘‘चक्रवाती तूफान अम्फान का आगे वाला हिस्सा दस्तक दे चुका है। तूफान का बीच वाला हिस्सा किसी भी समय पहुंच सकता है।’’ महापात्र ने कहा कि घने बादलों के साथ दोपहर 2.30 बजे तूफान का जमीन से टकराना शुरू हो गया। तूफान के मध्य क्षेत्र (आई ऑफ स्टॉर्म) का व्यास करीब 40 किलोमीटर है और तूफान के पूरी तरह पहुंचने की प्रक्रिया तीन से चार घंटे में पूरी होगी। उन्होंने कहा, ‘‘हमें उम्मीद है कि शाम सात बजे तक तूफान पूरी तरह दस्तक दे देगा।’’ महापात्र ने यह भी कहा कि तूफान का पूर्वानुमान सटीक है। उन्होंने कहा कि भारत तूफान की चेतावनी बांग्लादेश को भी जारी कर रहा है।
20 May, 20 : 06:38 PM
चक्रवात ‘अम्फान से ओडिशा में भारी तबाही हुयी है। अधिकारियों ने बताया कि बुधवार को पश्चिम बंगाल तट की ओर बढ़ रहे चक्रवात के दौरान तेज हवाओं के साथ-साथ भारी बारिश हुयी। इससे बड़ी संख्या में पेड़ उखड़ गए वहीं कई कच्चे मकान भी ढह गए। ओडिशा के विशेष राहत आयुक्त (एसआरसी) पी के जेना ने बताया कि ओडिशा के निचले तटीय इलाकों और कच्चे मकानों में रह रहे 1.41 लाख से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। उन्होंने बताया कि सुरक्षित तरीके से हटाए गए लोगों को 2,921 आश्रय स्थलों में रखा गया है जहां उन्हें भोजन और अन्य सुविधाएं मुहैया करायी जा रही हैं। उन्होंने कहा कि चक्रवात मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार ही बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि चक्रवात उसी दिशा में आगे बढ़ा, जैसा पुर्वानमुान में कहा गया था। उन्होंने मौसम विभाग खासकर उसके महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र को धन्यवाद दिया और कहा कि उनकी सटीक भविष्यवाणी से स्थिति को संभालने में काफी मदद मिली।
20 May, 20 : 06:02 PM
एनडीएमसी का गठन महाचक्रवात से निपटने की तैयारियों की समीक्षा के लिए किया गया है। डेली स्टार समाचार पत्र ने अपनी खबर में प्रधानमंत्री के हवाले से कहा, ‘‘चक्रवात पूर्व तैयारियों के तहत 20 लाख से अधिक लोगों को चक्रवात आश्रय केन्द्रों में पहुंचाया गया है। इसके लिए करीब 13,241 चक्रवात आश्रय केन्द्र बनाए गए हैं।’’ बीडीन्यूज24डॉटकॉम की रिपोर्ट के मुताबिक, बांग्लादेश की सेना, नौसेना और वायुसेना ने चक्रवात से निपटने की तैयारी कर ली है। चक्रवात बांग्लादेश के तट की ओर 400 किमी अंदर आ गया है और बुधवार शाम तक इसके असर दिखाने की आशंका है। रिपोर्ट में आपदा प्रबंधन एवं राहत मंत्री इनामुर रहमान के हवाले से कहा गया कि बुधवार शाम छह बजे चक्रवात आने की आशंका है। मंगलवार को अधिकारियों ने 22 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजने का काम शुरू कर दिया था। रिपोर्ट में कहा गया कि नौसेना ने आपात राहत, बचाव और चिकित्सा अभियान चलाने के त्रिस्तरीय प्रयासों के तहत 25 नौकाओं को तैनात किया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि सेना और वायुसेना को भी अलर्ट पर रखा गया है।
20 May, 20 : 06:02 PM
बांग्लादेश में भीषण चक्रवात अम्फान आने के मद्देनजर 20 लाख से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया है और इस प्राकृतिक आपदा से जुड़ी घटनाओं से निपटने के लिए सेना को तैनात किया गया है। प्रधानमंत्री शेख हसीना ने बुधवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने देश के कुछ जिलों को ‘‘अधिक खतरे’’ के स्तर पर रखा है। चक्रवात देश के तटीय क्षेत्र के निकट पहुंच रहा है। इसे 2007 में देश में आए चक्रवात ‘सिद्र’ के बाद सबसे अधिक प्रचंड चक्रवात माना जा रहा है। ‘सिद्र’ से देश में 3,500 लोगों की मौत हुई थी। हसीना ने राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन परिषद (एनडीएमसी) की बैठक में कहा,‘‘ हमारी तैयारी (चक्रवात अम्फान से निपटने की) है। हम वह हरसंभव कदम उठा रहे हैं जो हमें जानमाल के नुकसान को रोकने के लिए उठाना चाहिए।’’
20 May, 20 : 05:37 PM
ओडिशा, जगतसिंहपुर में #अम्फान चक्रवात की वजह से जारी भारी वर्षा और तूफान के चलते एक भारी पेड़ घास-फूस और मिट्टी से बनी एक झोंपड़ी के छत पर गिर गया जिसे अग्निशमन विभाग के लोग हटाने की कोशिश कर रहे हैं।
20 May, 20 : 05:35 PM
Super Cyclone #Amphan is crossing West Bengal Coast between Digha&Hatiya close to Sunderban. The forward sector of wall clouds has entered into the land. Landfall process will continue and take 2-3 hours to complete: IMD in a bulletin issued at 4:30 pm; Visuals from Digha pic.twitter.com/DfSq4kVC17
— ANI (@ANI) May 20, 2020
20 May, 20 : 05:34 PM
पश्चिम बंगाल, साउथ 24 परगना के बक्खाली गांव में #अम्फान का प्रकोप जारी। हवा की तेज रफ्तार के साथ भारी बारिश की वजह से चक्रवात तीव्र रूप ले रहा है।
20 May, 20 : 05:31 PM
राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के महानिदेशक एस एन प्रधान ने बुधवार को कहा कि चक्रवात अम्फान से संबंधित स्थिति तेजी से बदल रही है और उसपर करीब से निगाह रखी जा रही है। चक्रवात ने तट से टकराना शुरू कर दिया है। प्रधान ने कहा कि ओडिशा में मौजूद सभी 20 टीमों को तैनात कर दिया गया है , जबकि पश्चिम बंगाल में 19 टीमों को तैनात किया गया है और दो को आरक्षित रखा गया है। प्रधान ने संवाददाता सम्मेलन में बताया कि एक टीम को कोलकाता में तैनात किया गया है। उन्होंने कहा कि स्थिति तेजी से बदल रही है। अभी और चक्रवात के बाद हमारी जिम्मेदारी और भी अधिक होगी । यह एक लंबी दौड़ है" प्रधान ने कहा कि एनडीआरएफ अम्फान चक्रवात पर करीब से निगाह रख रही है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 महामारी को देखते हुए इस आपदा के समय और सतर्क रहना होगा । प्रधान ने कहा कि जो जिले ज्यादा दबाव का सामना कर रहे हैं, वहां अधिक तैनाती है।
20 May, 20 : 05:26 PM
#Amphan सुंदरबन के पास पश्चिम बंगाल तट के दीघा और हातिया बांग्लादेश को बीच से पार कर रहा है। लैंडफॉल प्रक्रिया जारी रहेगी और उसे पूरा होने में 2-3 घंटे लगेंगे: शाम 4:30 बजे जारी बुलेटिन में IMD; दीघा से वीडियो। pic.twitter.com/oGOPcDwb7e
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 20, 2020
20 May, 20 : 05:15 PM
चक्रवात ‘अम्फान’ के अग्रिम हिस्से ने दस्तक दे दी है और उसके केंद्र वाला हिस्सा (आई) अब कभी भी जमीन की सतह से टकरा सकता है: मौसम विज्ञान विभाग के महानिदेशक।
20 May, 20 : 04:55 PM
तटीय पश्चिम बंगाल में तेज हवाएं चलने लगी हैं। हमें रिपोर्ट मिल रही है कि हवाओं की गति करीब 160 किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है: मौसम विज्ञान विभाग के महानिदेशक।
20 May, 20 : 04:53 PM
चक्रवात अम्फान: एनडीआरएफ ने ओडिशा में 20, पश्चिम बंगाल में 19 टीमों को किया तैनात, राज्य में दो टीमों को तैयार रहने को कहा गया: डीजी एस एन प्रधान
20 May, 20 : 04:44 PM
चक्रवात के कारण भारी संख्या में पेड़ उखडेंगे। कच्चे, मिट्टी, घास फूस और टीन के घरों को भारी नुकसान पहुंचेगा: IMD DG मृत्युंजय मोहापात्र
20 May, 20 : 04:38 PM
हवा की सबसे ज्यादा रफ्तार साउथ और नॉर्थ24 परगना और ईस्ट मिदनापुर जिलों में होगी, जो 155-165 से 185Km/hr, ये रफ्तार लैंडफॉल प्रक्रिया के साथ बढ़ना शुरू हो चुकी है: IMD DG मृत्युंजय मोहापात्र
20 May, 20 : 04:35 PM
West Bengal: Villagers and livestock in Jogeshganj, North 24 Paraganas being shifted to a shelter, as cyclone Amphan is expected to make a landfall today evening pic.twitter.com/792B2p8ld5
— ANI (@ANI) May 20, 2020
20 May, 20 : 04:33 PM
चक्रवात ‘अम्फान’ के कारण हिमाचल प्रदेश से पश्चिम बंगाल जाने वाली विशेष ट्रेन बुधवार को रद्द कर दी गई। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि चक्रवात ‘अम्फान’ के पश्चिम बंगाल में दीघा और बांग्लादेश में हटिया द्वीप समूह सुंदरबन के बीच कहीं बुधवार दोपहर या शाम पहुंचने की आशंका है। कोरोना वायरस से निपटने के लिए देशभर में लगे लॉकडाउन के कारण फंसे 1000 से अधिक लोगों को विशेष ट्रेन हिमाचल प्रदेश से पश्चिम बंगाल ले जाने वाली थी। उना के उपायुक्त संदीप कुमार ने बताया कि विशेष ट्रेन 20 मई को अम्ब रेलवे स्टेशन से पश्चिम बंगाल के हावड़ा रवाना होनी थी लेकिन चक्रवात के पूर्वानुमान के कारण उसे रद्द कर दिया गया। उन्होंने बताया कि उना जिले के 15 लोग सहित पश्चिम बंगाल के 1,400 निवासियों ने अपने घर लौटने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण किया था। कुमार ने कहा कि ट्रेन जाने के संबंध में नई तारीख की जल्द घोषणा की जाएगी।
20 May, 20 : 04:33 PM
मौसम विभाग ने बताया कि चक्रवात ‘अम्फान’ ने बुधवार को दोपहर ढाई बजे के करीब पश्चिम बंगाल में दीघा और बांग्लादेश में हटिया द्वीप के बीच दस्तक दी । तेज बारिश और तूफानी हवाओं के साथ अगले चार घंटे में यह चक्रवात और भीषण हो जाएगा । मौसम विभाग के मुताबिक चक्रवात के आगमन के समय इसकी रफ्तार 160-170 किलोमीटर प्रति घंटा थी । आगे इसकी रफ्तार 190 किलोमीटर प्रति घंटा पहुंचने की आशंका है । सुबह से ही पश्चिम बंगाल में गंगा के मैदानी क्षेत्र के कई जिलों में भारी बारिश हुई है और तूफानी हवाएं चल रही है । समय के साथ इसकी गति और बढ़ती जा रही है । मौसम विभाग ने बताया कि दिन में तीन बजकर पांच मिनट पर दमदम हवाई अड्डे पर हवा की रफ्तार 76 किलोमीटर प्रति घंटा थी । आगमन के बाद इसके उत्तर-पूर्वोत्तर हिस्से में बढ़ने का अनुमान है । पूर्वी हिस्से में यह कोलकाता के करीब से गुजरेगा । इससे निचले इलाके में पानी भरने और भारी क्षति की आशंका है ।
20 May, 20 : 04:30 PM
तटों से लोगों को निकालने का काम जारी है। पश्चिम बंगाल से अभी पांच लाख और ओडिशा में 1,58,640 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया है:NDRF के DG एस. एन. प्रधान
20 May, 20 : 04:25 PM
#WATCH Odisha: Rainfall and strong winds at Chandipur in Balasore district. The landfall process of #CycloneAmphan commenced since 2:30 PM, will continue for about 4 hours. pic.twitter.com/E75GWzHmwz
— ANI (@ANI) May 20, 2020
20 May, 20 : 04:25 PM
#WATCH live via ANI FB: NDRF, IMD, Ministry of Health, ICMR, Ministry of Home Affairs brief media on #COVID19 and #SuperCycloneAmphanhttps://t.co/3mo97GEPcVpic.twitter.com/DUTK1vH7Aa
— ANI (@ANI) May 20, 2020
20 May, 20 : 04:24 PM
सभी टीमों के पास सेटेलाइट संचार सिस्टम है। हमारे पास अत्याधुनकि पेड़ कटाई और खंभों की कटाई के यंत्र हैं। दोनों राज्यों में 41 टीमों का प्लेसमेंट हैं बंगाल में सिर्फ दो टीमें रिजर्व में रखी गई हैं जिसमें से एक टीम अभी कोलकाता में तैनात की जा रही है: NDRF के DG एस. एन. प्रधान
20 May, 20 : 04:24 PM
Based on experiences during cyclone FANI, all the teams are equipped with tree cutters/pole cutters for post landfall restoration, if need arises: SN Pradhan, NDRF chief #SuperCycloneAmphanpic.twitter.com/9BGKgBO6be
— ANI (@ANI) May 20, 2020
20 May, 20 : 04:24 PM
More than 5 Lakh people have been evacuated in West Bengal and 1,58,640 people in Odisha: SN Pradhan, NDRF chief #SuperCycloneAmphanpic.twitter.com/8LwSyPqkLC
— ANI (@ANI) May 20, 2020
20 May, 20 : 04:24 PM
#WATCH LIVE: NDRF, IMD and Health Ministry brief media on #COVID19 and #CycloneAmphan (May 20). https://t.co/j91MUxfyL4
— ANI (@ANI) May 20, 2020
20 May, 20 : 04:16 PM
दो हमारे कमांडेंट्स हैं,ओडिशा और बंगाल में हमारी बटालियनें हैं। ओडिशा वाले कंमाडेंट बालासोर में कैंप कर रहे हैं और बंगाल के कंमांडेंट काकद्वीप में कैंप कर रहे हैं। 20 टीमें ग्राउंड पर तैनात कर दी गई हैं: NDRF के DG एस. एन. प्रधान
20 May, 20 : 04:16 PM
लैंडफॉल का सिलसिला शुरू हो चुका है। चक्रवात के बाद असल में NDRF का काम शुरू होगा। काम और बढ़ने वाला है: NDRF के DG एस. एन. प्रधान
20 May, 20 : 04:04 PM
चक्रवाती तूफान ‘अम्फान’ के कारण कोलकाता हवाईअड्डे पर बृहस्पतिवार सुबह पांच बजे तक मालवाहक विमान सेवा स्थगित रहेगी। भुवनेश्वर से मिली एक रिपोर्ट के अनुसार विशाखापत्तनम, पारादीप और गोपालपुर में ‘डॉप्लर वेदर रडार’ की मदद से चक्रवाती तूफान पर निरंतर नजर रखी जा रही है। ओडिशा के विशेष राहत आयुक्त पी के जेना ने बताया कि कई जिलो में पेड़ टूट जाने और झोपड़ियां नष्ट होने की खबरें मिली हैं। जगतसिंहपुर, केंद्रपाड़ा, भद्रक, बालासोर और मयूरभंज जिलों में दोपहर बाद तक चक्रवाती तूफान का असर रहेगा। चक्रवाती तूफान ‘अम्फान’ के आने से पहले पश्चिम बंगाल और ओडिशा से करीब 4.5 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। एनडीआरएफ के प्रमुख एस एन प्रधान ने बुधवार को बताया कि बचाव दल और प्रशासन ‘अमावस्या’ होने के कारण चार से छह मीटर ऊंची तूफानी या ज्वारभाटा की लहरों से निपटने के लिए तैयार है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकारों से मिले आंकड़ों के अनुसार ओडिशा से 1.20-1.25 लाख और पश्चिम बंगाल से 3.30 लाख लोगों को चक्रवात के मद्देनजर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। इससे पहले ओडिशा में पिछले साल तीन मई को आए ‘फेनी’ तूफान के कारण कम से कम 64 लोगों की मौत हो गई थी।
20 May, 20 : 04:04 PM
मौसम विज्ञान विभाग ने कोलकाता और निकटवर्ती इलाकों में 20 मई को सभी संस्थान एवं बाजार बंद करने और लोगों के आवागमन पर प्रतिबंध लगाने की सलाह दी है। कोलकाता में सुबह से तेज हवाओं के साथ मामूली बारिश हो रही है। चक्रवात के मद्देनजर अधिकतर लोग घरों में हैं, इसलिए सड़कों पर यातायात बेहद कम नजर आया। मौसम वैज्ञानिकों ने सचेत किया है कि कई स्थानों पर रेल एवं सड़क मार्ग बाधित हो सकते हैं, बिजली एवं संचार के खंभे उखड़ सकते हैं और सभी प्रकार के ‘कच्चे’ घरों को अत्यंत नुकसान होगा। मौसम विभाग ने तैयार फसलों एवं बाग-बगीचों को भारी नुकसान होने की आशंका जताई है। ‘अम्फान’ के कारण हावड़ा-नयी दिल्ली एसी स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन बुधवार को रद्द कर दी गई। पूर्व रेलवे ने बताया कि इस चक्रवात के कारण भारी बारिश होने और तूफान आने की आशंका है। इसी के मद्देनजर बुधवार को रवाना होने वाली 02301 हावड़ा-नयी दिल्ली एसी स्पेशल एक्सप्रेस और 21 मई को चलने वाली नयी दिल्ली-हावड़ा एसी स्पेशल एक्सप्रेस को रद्द कर दिया गया है।
20 May, 20 : 04:04 PM
पश्चिम बंगाल में तीन लाख से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया हौ। पुरी, खुर्दा, जगतसिंहपुर, कटक, केंद्रपाडा, जाजपुर, गंजाम, भद्रक और बालासोर जिलों के कई स्थानों में मंगलवार से भारी बारिश हो रही है। हालांकि तूफान ओडिशा में पारादीप के पूर्व- दक्षिणपूर्व में करीब 120 किलोमीटर, दीघा (पश्चिम बंगाल) के दक्षिण-दक्षिणपूर्व में 125 किलोमीटर और कोलकाता के दक्षिण में करीब 220 किलोमीटर दूर है लेकिन इसका असर दोनों राज्यों में दिखाई देने लगा है। भारत के मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि ‘अम्फान’ के सुंदरवन के निकट बांग्लादेश में हटिया द्वीप और दीघा के बीच से बुधवार दोपहर से शाम के बीच गुजरने की संभावना है। एक मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि तूफान के केंद्र के आस-पास हवाओं की गति लगातार 170 से 180 किलोमीटर प्रति घंटा बनी रही, जिन्होंने बीच-बीच में 200 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ी। चक्रवात जब दिन में बाद में कोलकाता पहुंचेगा तो 110 से 120 किलोमीटर घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। इसके बाद यह और कमजोर होकर पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद और नदिया पहुंचेगा। इसके बाद यह बांग्लादेश में गहरे दबाव के रूप में पहुंचेगा। एनडीआरएफ ने दोनों राज्यों में राहत एवं बचाव कार्यों के लिए 41 टीमों को तैनात किया है। हर टीम में 41 सदस्य हैं। इसके अलावा पुलिस और अग्निशमन बल को भी तैनात किया गया है।
20 May, 20 : 04:04 PM
अत्यधिक भीषण चक्रवाती तूफान ‘अम्फान’ बुधवार को भारतीय तटों की ओर तेजी से आगे बढ़ा जिसके कारण तटीय ओडिशा और पश्चिम बंगाल में बारिश शुरू हो गई, कई मकान ढह गए और चार लाख से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाना पड़ा। एक समय पर महाचक्रवात बताया जा रहा यह तूफान मंगलवार से भले ही थोड़ा कमजोर हो रहा है, लेकिन इसने दो पूर्वी राज्यों में तबाही मचाने के लिए आगे बढ़ना शुरू कर दिया है। ओडिशा के विशेष राहत आयुक्त (एसआरसी) पी के जेना ने बताया कि ओडिशा के निचले तटीय इलाकों से 1.25 लाख से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है और बालासोर जैसे कई स्थानों पर यह कार्य अब भी जारी है।
20 May, 20 : 03:47 PM
West Bengal: National Disaster Response Force (NDRF) personnel clear electricity wires and uprooted trees off the road between Digha in East Midnapore district and Odisha border. The landfall process of #CycloneAmphan commenced since 2:30 PM, will continue for about 4 hours. pic.twitter.com/IKZ1QE3Gr1
— ANI (@ANI) May 20, 2020
20 May, 20 : 03:44 PM
ओडिशा के केंद्रपाड़ा जिले में चक्रवात 'अम्फान' के प्रभाव के बीच एक महिला ने दमकल सेवा की गाड़ी में बुधवार को एक बच्ची को जन्म दिया। उप अग्निशमन अधिकारी पीके दास ने बताया कि मां और नवजात, दोनों स्वस्थ हैं और उन्हें जिले में महाकालपाडा सरकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। दास ने बताया कि जानकी सेठी (20) चक्रवाती तूफान के कारण झानहाड़ा गांव में फंस गई थी। उन्होंने बताया, "हमें सुबह करीब आठ बजे परिवार से परेशानी की सूचना मिली। दमकल कर्मी गांव के लिए रवाना हुए, तो उनके रास्ते में कई बाधाएं थी। गांव जाने वाले रास्ते पर चक्रवात की वजह से 22 पेड़ गिरे पड़े थे। खराब मौसम और तेज हवाओं का सामना करते हुए उन्होंने रास्ता साफ किया और महिला को गाड़ी में बिठाया। " दास ने कहा कि महिला को रास्ते में ही प्रसव पीड़ा होने लगी। दमकल कर्मियों ने उसकी मदद की और उसने बच्ची को जन्म दिया। अधिकारियों ने बताया कि चक्रवाती तूफान 'अम्फान' तट की तरफ बढ़ रहा है, जिसकी वजह से ओडिशा के तटीय हिस्सों में भारी बारिश और तेज हवाएं चल रही हैं। विशेष राहत आयुक्त पी के जेना ने बताया कि निचले तटीय इलाकों में बसे 1.25 लाख से अधिक लोगों को वहां से हटा कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। बालासोर सहित कुछ अन्य इलाकों में बुधवार को सुबह तक यह प्रक्रिया चलती रही।
20 May, 20 : 03:44 PM
#WATCH पश्चिम बंगाल, ईस्ट मिदनापुर में NDRF #अम्फान चक्रवात के चलते जारी भारी तूफान और बारिश के बीच राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई है। वीडियो में भारी आंधी की वजह से सड़क के बीच में गिरे पेड़ को हटाया जा रहा है। pic.twitter.com/wh1dGOjOzm
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 20, 2020
20 May, 20 : 03:43 PM
पश्चिम बंगाल, ईस्ट मिदनापुर में NDRF #अम्फान चक्रवात के चलते जारी भारी तूफान और बारिश के बीच राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई है। वीडियो में भारी आंधी की वजह से सड़क के बीच में गिरे पेड़ को हटाया जा रहा है।
20 May, 20 : 03:27 PM
दोपहर 2:30 बजे से शुरू होने वाला लैंडफॉल लगभग 4 घंटे तक जारी रहेगा। पश्चिम बंगाल में बादलों की दीवार का आगे वाला भाग धरती के करीब आता नज़र आ रहा है: निदेशक, IMD भुवनेश्वर
20 May, 20 : 03:25 PM
#WATCH पश्चिम बंगाल, साउथ 24 परगना काकद्वीप में चक्रवात #अम्फान की तीव्रता बढ़ती हुई नज़र आई। तेज हवाओं के साथ भारी वर्षा का प्रकोप जारी। pic.twitter.com/I6lsigIQsq
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 20, 2020
20 May, 20 : 03:24 PM
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने मंगलवार को ओडिशा और पश्चिम बंगाल के एक दर्जन से ज्यादा सांसदों से बातचीत करके उनसे चक्रवात 'अम्फान' के मद्देनजर तटीय जिलों में रहनेवाले लोगों को हर संभव सहायता पहुंचाने की अपील की। अध्यक्ष ने ट्वीट करके बताया, ''बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान 'अम्फान' के बारे में संबंधित क्षेत्र के सांसदों से फोन पर बात की। उनसे आग्रह किया कि वो तूफान के बारे में लोगों को जागरूक करें और जनप्रतिनिधि होने के नाते राहत कार्यों की सजगता से निगरानी करें ताकि लोगों तक समयबद्ध तरीके से सहायता पहुंचे।'' अध्यक्ष ने सासंदो को संबंधित एजेंसियों द्वारा बचाव कार्य और लोगों की सुरक्षा के लिए उठाए जा रहे कदमों की भी जानकारी दी।
20 May, 20 : 03:24 PM
महाचक्रवात ‘अम्फान’ के कारण हावड़ा-नयी दिल्ली एसी स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन बुधवार को रद्द कर दी गई। पूर्व रेलवे ने बताया कि इस चक्रवात के कारण भारी बारिश होने और तूफान आने की आशंका है। इसी के मद्देनजर बुधवार को रवाना होने वाली 02301 हावड़ा-नयी दिल्ली एसी स्पेशल एक्सप्रेस और 21 मई को चलने वाली नयी दिल्ली-हावड़ा एसी स्पेशल एक्सप्रेस को रद्द कर दिया गया है। मौसम विज्ञान विभाग ने इस महाचक्रवात के कारण नुकसान होने की आशंका के कारण ट्रेन रद्द करने या उनका मार्ग परिवर्तित करने की सलाह दी है।
20 May, 20 : 02:54 PM
आज शाम 4 बजे के आस-पास अम्फान चक्रवात उत्तर-उत्तरपूर्व की ओर जाते हुए पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश के तटीय इलाकों दीघा और हातिया को पार करते हुए 155-165 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा के साथ 185 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से सुंदरबन के पास पहुंचेगा: IMD
20 May, 20 : 02:41 PM
चक्रवात बांग्लादेश के तट की ओर 400 किमी अंदर आ गया है और बुधवार शाम तक इसके असर दिखाने की आशंका है। रिपोर्ट में आपदा प्रबंधन एवं राहत मंत्री इनामुर रहमान के हवाले से कहा गया कि बुधवार शाम छह बजे चक्रवात आने की आशंका है। मंगलवार को अधिकारियों ने 22 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजने का काम शुरू कर दिया था। रिपोर्ट में कहा गया कि नौसेना ने आपात राहत, बचाव और चिकित्सा अभियान चलाने के त्रिस्तरीय प्रयासों के तहत 25 नौकाओं को तैनात किया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि सेना और वायुसेना को भी अलर्ट पर रखा गया है।
20 May, 20 : 02:41 PM
बांग्लादेश ने भीषण चक्रवात अम्फान आने के मद्देनजर 20 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा है और चक्रवात से जुड़ी घटनाओं से निपटने के लिए सेना को तैनात किया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि देश के कुछ जिलों को ‘‘अधिक खतरे’’ वाले स्तर पर रखा गया है। चक्रवात देश के तटीय क्षेत्र के निकट पहुंच रहा है। इसे 2007 में देश में आए चक्रवात ‘सिद्र’ के बाद सबसे अधिक प्रचंड चक्रवात माना जा रहा है। ‘सिद्र’ से देश में 3,500 लोगों की मौत हुई थी। बीडीन्यूज24डॉटकॉम की रिपोर्ट के मुताबिक बांग्लादेश की सेना, नौसेना और वायुसेना ने महाचक्रवात से निपटने की तैयारी कर ली है।
20 May, 20 : 02:17 PM
लैंडफॉल 4 बजे से शुरू होने की उम्मीद है। ओडिशा तट में हवा की रफ्तार 100-125 किलोमीटर है, बालासोर में शाम तक तेज़ हवा का असर रहेगा। 24 घंटे बाद मौसम लगभग साफ हो जाएगा: एच.आर. बिस्वास, निदेशक, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग, भुवनेश्वर
20 May, 20 : 02:12 PM
क्षेत्रीय मौसम विभाग के निदेशक जी के दास ने कहा कि पश्चिम बंगाल के तटीय एवं आस-पास के इलाकों में उत्तर एवं दक्षिण 24 परगना, पूर्वी एवं पश्चिमी मिदनापुर, कोलकाता, हावड़ा और हुगली जिलों में एवं उनके आस-पास बुधवार सुबह हवाओं की गति 75 से 85 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है और बीच- बीच में इन हवाओं की गति 95 किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है। दास ने कहा, “इसकी गति धीरे-धीरे पश्चिमी मिदनापुर, हावड़ा, हुगली, कोलकाता में और रफ्तार पकड़कर 110 से 120 किलोमीटर प्रति घंटे हो जाएगी तथा बुधवार दोपहर से 20 मई की रात तक उत्तर एवं दक्षिण 24 परगना और पूर्वी मिदनापुर के ऊपर 155 से 165 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।” उन्होंने बताया कि इसके प्रभाव से गंगा वाले तटीय जिलों में बुधवार को भारी से बहुत भारी बारिश होगी जबकि उत्तर एवं दक्षिण 24 परगना, कोलकाता, पूर्वी मिदनापुर, हावड़ा और हुगली में कुछ स्थानों पर भीषण बारिश होने की आशंका है। एक रक्षा अधिकारी ने बताया कि भारतीय नौसेना ने राहत कार्यों में पश्चिम बंगाल सरकार की मदद के लिए एक टीम भेजी है।
20 May, 20 : 02:12 PM
मौसम वैज्ञानिकों ने सचेत किया है कि कई स्थानों पर रेल एवं सड़क मार्ग बाधित हो सकते हैं, बिजली एवं संचार के खंभे उखड़ सकते हैं और सभी प्रकार के ‘कच्चे’ घरों को अत्यंत नुकसान होगा। मौसम विभाग ने तैयार फसलों एवं बाग-बगीचों को भारी नुकसान होने की आशंका जताई है। मौसम विभाग ने सलाह दी है कि जिन जिलों के प्रभावित होने की आशंका है, उनमें सड़क यातायात और रेल सेवा का मार्ग परिवर्तित किया जाए या उन्हें निलंबित किया जाए। ‘अम्फान’ के कारण हावड़ा-नयी दिल्ली एसी स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन बुधवार को रद्द कर दी गई। पूर्व रेलवे ने बताया कि इस चक्रवात के कारण भारी बारिश होने और तूफान आने की आशंका है। इसी के मद्देनजर बुधवार को रवाना होने वाली 02301 हावड़ा-नयी दिल्ली एसी स्पेशल एक्सप्रेस और 21 मई को चलने वाली नयी दिल्ली-हावड़ा एसी स्पेशल एक्सप्रेस को रद्द कर दिया गया है।
20 May, 20 : 02:12 PM
मौसम विभाग ने पश्चिम बंगाल के लिए ‘‘ऑरेंज” अलर्ट जारी किया है और आगाह किया है कि कोलकाता, हुगली, हावड़ा, दक्षिण और उत्तर 24 परगना और पूर्वी मिदनापुर जिलों में बड़े पैमाने पर नुकसान हो सकता है। मौसम विज्ञान विभाग ने कोलकाता और निकटवर्ती इलाकों में 20 मई को सभी संस्थान एवं बाजार बंद करने और लोगों के आवागमन पर प्रतिबंध लगाने की सलाह दी है। कोलकाता में सुबह से तेज हवाओं के साथ मामूली बारिश हो रही है। चक्रवात के मद्देनजर अधिकतर लोग घरों में हैं, इसलिए सड़कों पर यातायात बेहद कम नजर आया। कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने के लिए लगाए गए प्रतिबंधों के कारण बंगाल की खाड़ी के निकट पयर्टन स्थलों दीघा, मंदारमणि, ताजपुर और शंकरपुर पर भीड़ नहीं है और तट के निकट रह रहे स्थानीय लोगों को राज्य सरकार ने सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया है।
20 May, 20 : 02:12 PM
मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि इसके कमजोर होकर चक्रवाती तूफान के रूप में पश्चिम बंगाल के नादिया और मुर्शिदाबाद जिलों से गुजरने की संभावना है और इसके बाद यह बृहस्पतिवार दोपहर को बांग्लादेश में गहरे दबाव के रूप में पहुंचेगा। उसने बताया कि केंद्र के आस-पास हवाओं की गति लगातार 170 से 180 किलोमीटर प्रति घंटा बनी रही, जिन्होंने बीच-बीच में 200 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ी। मौसम विज्ञान विभाग ने कहा, ‘‘ ‘अम्फान’ के उत्तर-उत्तरपूर्व दिशा की ओर बढ़ने और बुधवार की दोपहर से शाम तक ‘अत्यंत भीषण चक्रवाती तूफान’ के रूप में सुंदरवन के निकट पश्चिम बंगाल-बांग्लादेश तटों के बीच दीघा और हटिया द्वीप के बीच से गुजरने की संभावना है। इस दौरान हवाओं की गति निरंतर 155 से 165 किलोमीटर प्रति घंटा बनी रहेगी, जो बीच-बीच में 185 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है।’’
20 May, 20 : 02:11 PM
चक्रवात ‘अम्फान’ पश्चिमी मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर अत्यधिक गंभीर चक्रवाती तूफान के रूप में पश्चिम बंगाल के दीघा से करीब 170 किलोमीटर दक्षिण में केंद्रित है और इसके बुधवार दोपहर या शाम तक सुंदरवन के निकट पहुंचने की संभावना है। मौसम विज्ञान विभाग के कार्यालय ने बताया कि ‘अम्फान’ के सुंदरवन पहुंचने के बाद उत्तर-उत्तरपूर्व दिशा की ओर बढ़ने और इसके पूर्वी सिरे के कोलकाता के निकट से गुजरने की संभावना है जिससे शहर के निचले इलाकों में भारी नुकसान होने और बाढ़ आने की आशंका है। उसने बताया कि 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तरी दिशा की ओर बढ़ रहा तूफान बुधवार पूर्वाह्न 11 बजे कोलकाता से 300 किलोमीटर दक्षिणपूर्व में स्थित था।
20 May, 20 : 01:45 PM
4.5 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया
चक्रवाती तूफान ‘अम्फान’ के आने से पहले पश्चिम बंगाल और ओडिशा से करीब 4.5 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। अत्यधिक भीषण चक्रवाती तूफान ‘अम्फान’ के बुधवार दोपहर या शाम तक पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश के तट के बीच पहुंचने की आशंका है।
20 May, 20 : 12:54 PM
तेज हवाएं और बारिश
ओडिशा के भुवनेश्वर में तेज हवाएं चल रही हैं और साथ ही बारिश भी जारी है। देखिए वीडियो
#WATCH Rains accompanied by strong winds lash Bhubaneswar in Odisha. #Amphanpic.twitter.com/pYkrnqr8PZ
— ANI (@ANI) May 20, 2020
20 May, 20 : 11:11 AM
हाई अलर्ट पर नौसेना
अम्फान तूफान को लेकर ईस्टर्न नेवल कमांड हर मदद पहुंचाने के लिए हाई अलर्ट पर है। नौसेना के विशाखापत्तनम में युद्धपोत भी स्टैंडबाई पर है। फंसे लोगों को निकालना और लॉजिस्टिक मदद पहुंचाना, राहत सामग्री जैसे कि खाना, टेंट, कपड़े, कंबल व दवाइयां आदि पहुंचाने के लिए तैयारी पूरी हो चुकी है।
Eastern Naval Command in high degree of readiness to render necessary humanitarian assistance. Naval ships at Vizag on standby to proceed to affected areas to undertake Humanitarian Aid Distress Relief, evacuation, & logistic support including providing medical aid: Indian Navy pic.twitter.com/cXYSpTYwtB
— ANI (@ANI) May 20, 2020
20 May, 20 : 10:40 AM
ऐसे बढ़ रहा महाचक्रवात अम्फान
20 May, 20 : 09:48 AM
100 किलोमीटर दूर अम्फान
अम्फान पारादीप से 110 किलोमीटर दूर है और 18-19 किलोमीटर प्रतिघंटे की स्पीड से आगे बढ़ रहा है। एक घंटे पहले हवा की रफ्तार पारादीप में 102 किलोमीटर प्रतिघंटे थी। तूफान पश्चिम बंगाल में सुंदरवन के करीब शाम तक टकरायेगा। अगले 6 से 8 घंटे अहम रहने वाले हैं: पीके जेना, स्पेशल रिलीफ कमिश्नर, ओडिशा
Cyclone 'AMPHAN' lies 110kms from Paradip & is moving at a speed of 18-19kmph. An hour ago, wind speed of 102kmph was observed at Paradip. Landfall expected near Sunderbans in West Bengal by late evening today. Next 6-8 hrs crucial: PK Jena, Special Relief Commissioner, Odisha pic.twitter.com/LJFUx6Ubz4
— ANI (@ANI) May 20, 2020
20 May, 20 : 09:42 AM
भारतीय मौसम विभाग के अनुसार अम्फान चक्रवात ओडिशा के पारादीप से सुबह 8.30 बजे तक पूर्व-दक्षिणपूर्व में था। तूफान के पश्चिम बंगाल-बांग्लादेश तटों के बीच दीघा और हटिया द्वीप के बीच से गुजरने की संभावना है। दोपहर बाद ये तट से टकरा सकता है।
#SuperCycloneAmphan about 120 km east-southeast of Paradip, Odisha at 8:30 am today. To cross West Bengal-Bangladesh coasts between Digha (West Bengal) and Hatiya Islands (Bangladesh) close to Sunderbans. Landfall process to commence from the afternoon: India Meteorological Dept pic.twitter.com/WTEifT0zuW
— ANI (@ANI) May 20, 2020
20 May, 20 : 09:22 AM
पश्चिम बंगाल: ईस्ट मिदनापुर में दीघा में हाई टाइड और तेज हवाएं जारी। चक्रवाती तूफान अम्फान के यहीं तट पर टकराने की संभावना है।
#WATCH Digha in East Medinipur witnesses high tide and strong winds as #CycloneAmphan is expected to make landfall today. #WestBengalpic.twitter.com/sxmX9Jt3Yw
— ANI (@ANI) May 20, 2020
20 May, 20 : 08:48 AM
बंगाल के तटीय इलाकों की ओर बढ़ते तूफान के बीच ओडिश के प्रभावित 13 जिलों से करीब एक लाख लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है।
20 May, 20 : 08:15 AM
मौसम विभाग के अनुसार सुबह 6.30 बजे तक बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिम में बना अम्फान तूफान पारादीप से दक्षिण-दक्षिणपूर्व में 125 दूर है।
#SuperCycloneAmphan centered at 6:30 am today as an extremely severe cyclonic storm over northwest Bay of Bengal, about 125 km nearly south-southeast of Paradip: India Meteorological Department (IMD) pic.twitter.com/Nt7LvOfRHC
— ANI (@ANI) May 20, 2020
20 May, 20 : 07:57 AM
ओडिशा: बालासोर जिले के चंदीपुर में अम्फान के कारण तेज हवाएं चल रही हैं और हाई टाइड देखा जा रहा है।
#WATCH Odisha: Strong winds and high tides at Chandipur in Balasore district, as #CycloneAmphan is expected to make landfall today. pic.twitter.com/KQZnGTuaq8
— ANI (@ANI) May 20, 2020
20 May, 20 : 07:56 AM
पश्चिम बंगाल में राहत कार्य
चक्रवाती तूफान ‘अम्फान’ के मद्देनजर पश्चिम बंगाल के तटीय क्षेत्रों से कम से कम तीन लाख लोगों को निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।