लाइव न्यूज़ :

सैन्य अधिकारी के खाते से साइबर ठगों ने करीब 17.5 लाख रुपये की राशि निकाली

By भाषा | Updated: June 19, 2021 13:09 IST

Open in App

नोएडा, 19 जून उत्तर प्रदेश के नोएडा के थाना सेक्टर 20 क्षेत्र के सेक्टर 29 में रहने वाले सेना के एक कर्नल के खाते से अज्ञात साइबर ठगों ने ऑनलाइन धोखाधड़ी करते हुये 17,41,375 रूपया निकाल लिया। घटना की शिकायत पीड़ित ने थाना सेक्टर 20 पुलिस से की है।

थाना सेक्टर 20 के प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि सेक्टर 29 में रहने वाले कर्नल प्रदीप कुमार त्रिवेदी ने थाना सेक्टर 20 में रिपोर्ट दर्ज कराई है, कि अज्ञात साइबर ठगों ने उनके एचडीएफसी बैंक के खाते से 17,41,375 रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कर लिया।

उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

चौहान ने बताया कि एक अन्य मामले में सेक्टर 10 से अज्ञात चोरों ने एक व्यक्ति का आयशर कैंटर चोरी कर लिया। घटना की रिपोर्ट पीड़ित ने थाने में दर्ज कराई है।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने दोनों मामले दर्ज कर उनकी जांच शुरू कर दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां