लाइव न्यूज़ :

साइबर ठगों ने दो लोगों के बैंक खातों से निकाल लिए लाखों रूपये

By भाषा | Updated: November 18, 2021 17:47 IST

Open in App

नोएडा(उप्र) 18 नवंबर नोएडा में सेक्टर 39 थानाक्षेत्र के छलेरा गांव में दो व्यक्तियों को साइबर ठगों ने लाखों रूपये का चूना लगा दिया।

थाना सेक्टर 39 के थानाध्यक्ष राजीव कुमार बालियान ने बताया कि छलेरा गांव के सचिन गुप्ता ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करायी है कि अज्ञात साइबर ठगों ने एक पे- एप डाउनलोड कराने के बहाने उनसे उनके बैंक की निजी जानकारियां हासिल कर ली और फिर उन्होंने उनके खाते से एक लाख 85 हजार रुपये निकाल लिये।

थाना प्रभारी ने बताया कि छलेरा गांव के ही मस्तराम ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि एक साइबर ठग ने उनसे कोविड-19 काल के दौरान ऑक्सीजन सांद्रक बेचने के लिए संपर्क किया। मस्तराम के अनुसार ठग ने उनसे अपने खाते में 26 हजार रुपए डलवा लिया, लेकिन ऑक्सीजन सांद्रक नहीं दिया।

बालिया ने बताया कि पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू