लाइव न्यूज़ :

साइबर ठगो ने महिला के खाते से 13 लाख रुपये उड़ाए

By भाषा | Updated: December 20, 2021 17:07 IST

Open in App

नोएडा (उप्र), 20 दिसंबर गौतमबुद्ध नगर जिले के नोएडा सेक्टर-39 थाना क्षेत्र के अंतर्गत सेक्टर- 37 में रहने वाली एक महिला के बैंक खाते से अज्ञात साइबर ठगों द्वारा 13 लाख रुपये निकालने का मामला सामने आया है।पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

नोएडा सेक्टर-39 थाना के थानाध्यक्ष राजीव बालियान ने बताया कि सेक्टर-37 में रहने वाली दीपा नंद्राजोग नामक महिला ने प्राथमिकी दर्ज कराई है कि उनके फोन पर मैसेज आया कि नेट बैंकिंग के लिए पैन कार्ड नंबर अपडेट करना है।

शिकायत के मुताबिक दीपा ने पैन कार्ड अपडेट करने के लिए संपर्क किया तो उनसे एक ऐप डाउनलोड करने को कहा गया। इस दौरान उनके बैंक खाते की कुछ जानकारी मांगी गई जिसे देने पर उनके बैंक खाते से 13 लाख रुपये निकाल लिए गए।

बालियान ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर प्रकरण की जांच जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

पूजा पाठRashifal 08 April 2026: आज धन संचय करने में सफल होंगे तुला राशि के लोग, जानें अपनी राशि का फल

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू