लाइव न्यूज़ :

साइबर ठग ने किराना व्यापारी के खाते से उड़ाए नौ लाख रुपये

By भाषा | Updated: July 30, 2021 15:04 IST

Open in App

नोएडा (उप्र), 30 जुलाई थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र में झट्टा गांव के किराना व्यापारी के खाते से साइबर ठग ने महज छह मिनट में नौ लाख रुपये निकाल लिए।

नालेज पार्क थाने के प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने बताया कि सेक्टर 159 स्थित झट्टा गांव के श्यामवीर सिंह की भंगेल में किराने की दुकान है तथा उनका बदौली बांगर सेक्टर 154 में स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में खाता है।

पुलिस अधिकारी के अनुसार श्यामवीर सिंह ने 12 जुलाई को अपने बैंक खाते पर चल रही नेट बैंकिंग सुविधा को बंद कराने के लिए ऑनलाइन आवेदन दिया था जिसके दो घंटे बाद उनके पास एक अनजान नंबर से फोन आया और फोन करने वाले ने खुद को पंजाब नेशनल बैंक का कर्मचारी बताते हुए नेट बैंकिंग बंद कराने के लिए श्यामवीर सिंह के मोबाइल पर एक लिंक भेजा ।

पुलिस के अनुसार फोनकर्ता ने श्यामवीर सिंह को लिंक पर क्लिक कर अपने खाते से संबंधित डिटेल अपडेट करने के लिए कहा। तब पीड़ित ने दिए गए लिंक पर अपने खाते से संबंधित सभी जानकारी भर दी।

संजय कुमार सिंह ने बताया कि अगले दिन 13 जुलाई की सुबह साढ़े सात बजे पर फिर उसी ठग ने फोन करके श्यामवीर सिंह को नेट बैंकिंग बंद कराने के लिए उनके मोबाइल पर कोड भेजे जाने की बात कहते हुए उनसे कोड पूछा। आरोप है कि महज छह मिनट में श्यामवीर के खाते से कई बार में 9 लाख रुपए निकाल लिए गए। इस पर पीड़ित ने तुरंत ही साइबर सेल और कोतवाली नॉलेज पार्क पुलिस को सूचना दी। उन्होंने ने पीएनबी बैंक के शुल्कमुक्त फोन नंबर पर भी ठगी होने की जानकारी दर्ज कराई। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी