लाइव न्यूज़ :

आर्थिक वृद्धि के लिए महत्वपूर्ण है देश की साइबर सुरक्षा: एनसीसीसी प्रमुख

By भाषा | Updated: March 13, 2021 21:56 IST

Open in App

जयपुर, 13 मार्च नेशनल साइबर कार्डिनेशन सेंटर (एनीसीसीसी) के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) राजेश पंत ने देश की आर्थिक वृद्धि के लिहाज से साइबर सुरक्षा को महत्वपूर्ण बताते हुए शनिवार को आगाह किया कि दूसरे देश भारत के साइबर स्पेस में दखलंदाजी कर इसकी वृद्धि को धीमा कर सकते हैं।

उन्होंने आगाह किया कि साइबर अपराधों के कारण वैश्विक आर्थिक नुकसान 2020 में छह हजार अरब डॉलर रहा। इसके अनुरूप ही उन्होंने देश की साइबर सुरक्षा को मजबूत करने की सलाह देते हुए कहा कि यह उन कारकों में से एक होगा जो देश की आर्थिक वृद्धि के लिए बाधा बन सकते हैं।

लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) पंत ने कहा, ‘‘2020 में साइबर अपराधों के कारण छह हजार अरब डॉलर का वैश्विक नुकसान हुआ। दूसरे देशों के लिए हमारी वृद्धि धीमी करने के तरीकों में से एक हमारे साइबरस्पेस में दखलंदाजी हो सकता है।’’

उन्होंने यहां एक सम्मेलन 'मिलिटेरिया' में सूचनाओं की जंग को लेकर बात करते हुए यह टिप्पणी की। एनसीसीसी प्रमुख ने कहा कि कोरोना वायरस महामारी ने भी देश में एक डिजिटल बदलाव की शुरुआत की है और साइबर सुरक्षा समुदाय पर इसने काफी कड़ी चोट की है।

उन्होंने कहा, ‘‘आटोमेशन और डिजिटलीकरण के साथ, सभी क्षेत्र महत्वपूर्ण हो गए हैं और इसने साइबर सुरक्षा को और अधिक प्रासंगिक बना दिया है।'’

उन्होंने पश्चिमी देशों और चीन के बीच मतभेदों के कारण हुए एक इंटरनेट ‘विभाजन’ को भी समझाया और कहा कि इससे साइबर अपराध मामलों को सुलझाना और कठिन हो जाएगा।

एनसीसीसी प्रमुख ने साइबर अपराधों से निपटने के भारत के प्रयासों पर भी प्रकाश डाला। इस कार्यक्रम को नीति आयोग के सीईओ अमिताभ कांत ने भी संबोधित किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!