नूपुर शर्मा विवाद के बाद भारत पर बढ़े साइबर हमले, 2000 से ज्यादा वेबसाइट्स हैक की गईं

By शिवेंद्र राय | Updated: July 8, 2022 18:19 IST2022-07-08T18:14:06+5:302022-07-08T18:19:29+5:30

नूपुर शर्मा की ओर से पैगंबर मोहम्मद पर दिए गए विवादित बयान के बाद देश भर में कई जगह विरोध प्रदर्शन हुए। इस पर विदेशों से भी आपत्ति दर्ज कराई गई। ये मामला शांत नहीं हो रहा है। अब खबर है कि भारत पर नूपुर विवाद को लेकर ही साइबर हमले किए जा रहे हैं।

Cyber ​​attacks on India increased after Nupur Sharma controversy more than 2000 websites were hacked | नूपुर शर्मा विवाद के बाद भारत पर बढ़े साइबर हमले, 2000 से ज्यादा वेबसाइट्स हैक की गईं

भारतीय जनता पार्टी की निलंबित प्रवक्ता नूपुर शर्मा (फाइल फोटो)

Highlightsमलेशिया और इंडोनशिया से हुए साइबर हमलेठाणे पुलिस की वेबसाइट हैक की गईनूपुर की पर्सनल जानकारियां लीक की गई

अहमदाबाद: भारतीय जनता पार्टी की निलंबित प्रवक्ता नूपुर शर्मा की पैंगंबर मोहम्मद पर की गई विवादित टिप्पणी के बाद से भारत साइबर हमलावरों के निशाने पर है। अहमदाबाद क्राइम ब्रांच से मिली जानकारी के अनुसार नुपुर शर्मा के विवादित बयान के बाद मलेशिया और इंडोनेशिया के मुस्लिम हैकर्स भारत पर लगातार साइबर हमले कर रहे हैं।

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक हैकर्स के दो समूह हैं। इन दोनों के नाम ड्रैगन फोर्स मलेशिया और हैक्टिविस्ट इंडोनेशिया हैं। इन दोनो समूहों ने भारत पर लगातार साइबर हमले किए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक इन दोनो समूहों ने दुनिया भर के मुस्लिम हैकरों से अपील की है कि वो भारत पर साइबर हमला करें। इस मामले की जांच अहमदाबाद क्राइम ब्रांच कर रही है।

नूपुर की व्यक्तिगत जानकारियां लीक की गईं

भारत को अपने निशाने पर लेने वाले साइबर हमलावरों ने नूपुर शर्मा के घर का पता और कई व्यक्तिगत जानकारियां ऑनलाइन डाले। हैकर्स ने ठाणे पुलिस की वेबसाइट भी हैक की थी। अहमदाबाद क्राइम ब्रांच का कहना है कि हैकर्स ने भारत की दो हजार से ज्यादा वेबसाइटों को हैक किया। असम के एक क्षेत्रीय चैनल में तो लाइव के दौरान ही पाकिस्तान का झंडा दिखा दिया गया था। मामले की जांच कर रही अहमदाबाद क्राइम ब्रांच की साइबर सेल ने मलेशिया और इंडोनेशिया की सरकारों को इस मुद्दे पर पत्र भी लिखा है। 

नूपुर की टिप्पणी के बाद हुए कई मामले

पैगंबर मोहम्मद पर की विवादित टिप्पणी के बाद देश के कई शहरों में हिंसक प्रदर्शन हुए थे। इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर नूपुर शर्मा का समर्थन करने करने के कारण उदयपुर और अमरावती में दो लोगों की हत्या भी हो चुकी है।

सुप्रीम कोर्ट ने नूपुर को फटकारा

विवादित टिप्पणी के बाद नूपुर शर्मा के खिलाफ देश भर में मामले दर्ज कराए गए थे। जब नूपुर शर्मा अपने खिलाफ दर्ज कराए गए सारे मामलों की सुनवाई एक जगह कराने की याचिका लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंची तो उन्हें कड़ी फटकार मिली। कोर्ट ने कहा कि देश में जो भी हो रहा है उसकी जिम्मेदार नूपुर शर्मा हैं। कोर्ट ने नूपुर शर्मा से टीवी पर आकर माफी मांगने को भी कहा।

Web Title: Cyber ​​attacks on India increased after Nupur Sharma controversy more than 2000 websites were hacked

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे