लाइव न्यूज़ :

एअर इंडिया के यात्री सेवा प्रणाली प्रदाता पर साइबर हमला, यात्रियों का डेटा लीक

By भाषा | Updated: May 22, 2021 00:34 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 मई एअर इंडिया के यात्री सेवा प्रणाली प्रदाता एसआईटीए ने इस वर्ष फरवरी में एक साइबर हमले का सामना किया जिसके कारण विमानन कंपनी के कुछ निश्चित संख्या में यात्रियों के व्यक्तिगत डेटा लीक हो गए। यह जानकारी एक आधिकारिक बयान में शुक्रवार को दी गई।

एअर इंडिया द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि 11 अगस्त, 2011 और 3 फरवरी, 2021 के बीच पंजीकृत एयर इंडिया के एक निश्चित संख्या में यात्रियों की निजी जानकारी लीक हुई है जिसमें- नाम, जन्म तिथि, संपर्क सूचना, पासपोर्ट जानकारी, टिकट जानकारी और क्रेडिट कार्ड डेटा शामिल है।

बयान में कहा गया है, ‘‘हालांकि हम और हमारे डेटा प्रोसेसर लगातार सुधारात्मक कदम उठा रहे हैं... हम यात्रियों से अपील करेंगे कि वे अपने व्यक्तिगत डेटा की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जहां कहीं भी लागू हो, पासवर्ड बदल लें।’’

बयान में कहा गया है कि एसआईटीए पर साइबर हमले के कारण दुनिया भर में 45 लाख यात्रियों का डेटा "प्रभावित" हुआ है जिसमें एयर इंडिया के यात्री भी शामिल हैं।

एयरलाइन ने कहा, ‘‘एअर इंडिया अपने मूल्यवान ग्राहकों को सूचित करना चाहती है कि उसके यात्री सेवा प्रणाली प्रदाता ने एक परिष्कृत साइबर हमले के बारे में सूचित किया है जिसका सामना उसने फरवरी 2021 के अंतिम सप्ताह में किया था।’’

हालांकि, फोरेंसिक विश्लेषण के माध्यम से इसके स्तर और दायरे का पता लगाया जा रहा है और कवायद जारी है। एसआईटीए ने इसकी पुष्टि की है कि घटना के बाद सिस्टम के बुनियादी ढांचे के अंदर किसी भी अनधिकृत गतिविधि का पता नहीं चला है।

एयरलाइन ने कहा, ‘‘एअर इंडिया इस बीच भारत और विदेशों में विभिन्न नियामक एजेंसियों के संपर्क में है और उन्हें अपने दायित्वों के अनुसार घटना के बारे में अवगत कराया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है