लाइव न्यूज़ :

साइबर एजेंसी ने व्हाट्सऐप में मिली कुछ कमजोरियों को लेकर उपयोक्ताओं को आगाह किया

By भाषा | Updated: April 17, 2021 15:20 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 अप्रैल देश की साइबर सुरक्षा एजेंसी सीईआरटी-इन ने तुरंत संदेश भेजने वाले लोकप्रिय ऐप व्हाट्सऐप में कुछ कमजोरियों का पता लगाया है और उपयोक्ताओं को आगाह किया है कि इनके कारण संवेदनशील सूचनाएं लीक हो सकती हैं।

इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रेस्पांस टीम (सीईआरटी-इंडिया) द्वारा जारी ‘‘अति गंभीर’’ श्रेणी के परामर्श में कहा गया है कि ‘‘एंड्रॉयड के लिए व्हाट्सऐप और व्हाट्सऐप बिजनेस के वर्जन 2.21.4.18 से पहले और आईओएस के लिए व्हाट्सऐप और व्हाट्सऐप बिजनेस के वर्जन v2.21.32 से पहले के’’ सॉफ्टवेयर में कमजोरियां सामने आयी हैं।

सीईआरटी-इंडिया देश में साइबर हमलों के खिलाफ सुरक्षा और भारत के साइबर स्पेस की रक्षा की जिम्मेदारी उठाने वाली तकनीकी शाखा है।

शनिवार को जारी परामर्श में कहा गया है, ‘‘व्हाट्सऐप एप्लिकेशंस में कई कमजोरियां सामने आयी हैं जिनके कारण दूर बैठा हैकर/हमलावर अपनी मर्जी का कोड लिखकर उसका उपयोग कर सकता है और किसी भी सिस्टम/कंप्यूटर में मौजूद संवेदनशील डेटा हासिल कर सकता है।’’

खतरे को विस्तार से बताते हुए, परामर्श में कहा गया है कि व्हाट्सऐप में ये कमजोरियां कैशे कंफिग्रेशन के मुद्दे और ऑडियो डिकोड करने के रास्ते में जांच की कमी के कारण हैं।

परामर्श में कहा गया है कि उपयोक्ता गूगल प्ले स्टोर से या आईओएस स्टोर से अपने व्हाट्सऐप को तुरंत अपडेट करें ताकि इन कमजोरियों को दूर किया जा सके और किसी भी आसन्न खतरे से बचा जा सके।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!