लाइव न्यूज़ :

सीरियल किलर ‘सायनाइड’ मोहन हत्या के 16वें मामले में दोषी, जानें पूरी कहानी कैसे पड़ा ये नाम

By भाषा | Updated: September 23, 2019 06:10 IST

मोहन पर 2003 से 2009 के बीच कई महिलाओं की हत्या करने का आरोप है। उसे अभी तक तीन मामलों में मौत की और अन्य मामलों में आजीवन कारावास की सजा सुनायी गई है।

Open in App
ठळक मुद्देन्यायाधीश सैयदुनिशा ने 38 गवाहों की गवाही और 49 अन्य साक्ष्य पर गौर के बाद शुक्रवार को मोहन को हत्या, डकैती, धोखाधड़ी सहित अन्य मामलों का दोषी करार दिया। इस मामले में सजा 25 सितंबर को सुनाई जाएगी।

महिलाओं से मित्रता कर उनके साथ बलात्कार कर और उन्हें घातक रसायन देकर मारने वाले सीरियल किलर ‘सायनाइड’ मोहन को कर्नाटक की एक संगीत शिक्षिका की हत्या के मामले में दोषी करार दिया गया है। उसे अभी तक हत्या के 16 मामलों में दोषी करार दिया गया है।अभियोजन पक्ष ने मंगलुरु जिला एवं सत्र अदालत को बताया कि मोहन ने मई 2007 में बेंगलुरु के एक लॉज में 33 वर्षीय महिला के साथ बलात्कार करने के बाद सायनाइड का कैप्सूल देकर उसकी हत्या कर दी थी। इससे पहले मोहन को सार्वजनिक शौचालयों में महिलाओं के साथ बलात्कार कर उनकी हत्या करने का दोषी करार दिया गया है।पीड़ित संगीत शिक्षिका केरल में कासारगोड जिले के उप्पाला की रहने वाली थी। सीरियल किलर ने खुद को वन विभाग का कर्मचारी सुधाकर आचार्य बताकर महिला से मित्रता की थी। उसने सायनाइड को गर्भनिरोधक गोली बताकर महिला को खिलाया था। मोहन के खिलाफ दर्ज सभी 20 मामलों में उसने इसी तरह से महिलाओं की हत्या की थी।न्यायाधीश सैयदुनिशा ने 38 गवाहों की गवाही और 49 अन्य साक्ष्य पर गौर के बाद शुक्रवार को मोहन को हत्या, डकैती, धोखाधड़ी सहित अन्य मामलों का दोषी करार दिया। इस मामले में सजा 25 सितंबर को सुनाई जाएगी। मोहन पर 2003 से 2009 के बीच कई महिलाओं की हत्या करने का आरोप है।उसे अभी तक तीन मामलों में मौत की और अन्य मामलों में आजीवन कारावास की सजा सुनायी गई है। कर्नाटक उच्च न्यायालय ने 2017 में उसे एक मामले में सुनाई गयी मौत की सजा को जीवन पर्यंत उम्रकैद में बदल दिया था।कैसे पड़ा सायनाइड मोहन नाम-मोहन अलग-अलग तरीकों से युवतियों को इंप्रेस करता था, कभी खुद से तो कभी लड़कियों के दबाव पर उनसे शादी का झांसा देकर उम्रभर साथ निभाने का वादा करता था। इसी बहाने वह लड़कियों को होटल में बुलाता था। वहां उनके साथ सेक्स करने के बाद शादी का प्लान बनाता था।

इसके बाद किसी बहाने से सार्वजनिक शौचालयों में उन्हें गर्भनिरोधक गोली खाने के लिए राज़ी कर लेता था। विज्ञान का शिक्षक रहा मोहन इन गोलियों में पहले ही सायनाइड मिला दिया करता था जिससे गोली खाते ही युवतियों की तुरंत मौत हो जाती थी। फिर वह होटल रूम में जाकर इन लड़कियों की ज्वैलरी और कीमती सामान लेकर चंपत हो जाता था।

मोहन हर बार हर लड़कियों से अलग अलग आनंद, भास्कर, स्वामी जैसे अलग नामों से मिला करता था। उसके करीब 12 फर्जी नाम सामने आए थे। वह हर लड़की से मिलते वक्त खुद का नाम भी उसी की जाति से मिलता जुलता रख लेता था। इसके अलावा खुद को हमेशा सरकारी नौकरी में होना बताता था। इन तमाम कारणों से लड़कियों को झांसा देने में उसे आसानी होती थी। पुलिस हिरासत में आने के बाद जब उसके इस सायनाइड के जरिये लड़कियों को मार डालने का खुलासा हुआ तभी से इसे सायनाइड मोहन के नाम से जाना जाने लगा था।

टॅग्स :क्राइमक्राइम न्यूज हिंदीकर्नाटक
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे