लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी, शरद पवार को शिवसेना के सुझाव का सीडब्ल्यूसी सदस्य ने किया समर्थन

By भाषा | Updated: June 25, 2021 14:13 IST

Open in App

बेंगलुरु, 25 जून कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) के सदस्य दिनेश गुंडू राव ने शुक्रवार को शिवसेना की उस सलाह का समर्थन किया जिसमें पार्टी ने कहा था कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी प्रमुख शरद पवार से हाथ मिला लेने चाहिए जिससे केंद्र में सत्तारूढ़ भाजपा से मुकाबला करने के लिए सभी विपक्षी दलों को एक साथ लाया जा सके।

गोवा, तमिलनाडु और पुडुचेरी के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के प्रभारी राव ने कहा कि उन्हें ऐसा विश्वास है कि इस मामले को आगे ले जाने के लिए गांधी और पवार संपर्क में रहेंगे। राव कर्नाटक में मंत्री भी रह चुके हैं। उन्होंने यहां पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘महाराष्ट्र में कांग्रेस और राकांपा के बीच बीस साल से भी अधिक समय तक गठबंधन रहा है। इसलिए हमारे बीच मजबूत संबंध है और मुझे विश्वास है कि वे (गांधी और पवार) कुछ समाधान निकाल लेंगे।’’

राव ने कहा, ‘‘यह आवश्यक है और मुझे भरोसा है कि इस बारे में बात चल रही होगी। शिवसेना की बात का मैं समर्थन करता हूं, यह एक अच्छा सुझाव है।’’

उल्लेखनीय है कि शिवसेना के मुखपत्र ‘सामना’ में बृहस्पतिवार को कहा गया था कि ‘‘राहुल गांधी को सभी विपक्षी दलों को साथ लाने के लिए (शरद) पवार के साथ हाथ मिला लेना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?