लाइव न्यूज़ :

सीवीसी ने भ्रष्टाचार मामलों में सलाह पर पुनर्विचार के लिए समय सीमा बढ़ायी

By भाषा | Updated: November 25, 2021 20:41 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 नवंबर केंद्रीय सतर्कता आयोग (सीवीसी) ने भ्रष्टाचार के मामलों में पहले चरण की अपनी सलाह पर पुनर्विचार के लिए समयसीमा एक महीने से बढ़ाकर दो महीने तक कर दी है। बृहस्पतिवार को जारी एक आधिकारिक आदेश में यह जानकारी दी गयी।

उसने सभी केंद्रीय सरकारी विभागों के सचिवों और सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों और बीमा कंपनियों के मुख्य कार्यकारियों को जारी किए आदेश में कहा कि सलाह पर पुनर्विचार का प्रस्ताव केवल उन मामलों में ही भेजा जाना चाहिए, जिसमें कुछ अतिरिक्त/नए तथ्य सामने आए हैं जिन पर पहले विचार नहीं किया जा सका।

सीवीसी से सतर्कता मामलों या अनुशासनात्मक कार्रवाई में दो चरणों में सलाह ली जाती है। पहली सलाह जांच रिपोर्ट पर ली जाती है और फिर ऐसी कार्रवाई में लिए गए अंतिम फैसले से पहले सलाह ली जाती है।

मौजूदा निर्देशों के अनुसार, संबंधित सरकारी संगठनों/प्राधिकारियों को सीवीसी की सलाह मिलने की एक महीने की अवधि के भीतर उसकी पहली चरण की सलाह पर पुनर्विचार के लिए आयोग का रुख करना होता है। आयोग को सलाह पर पुनर्विचार के लिए तब कहा जाता है जब उसकी सलाह उनसे अलग होती है।

आदेश में कहा गया है कि इस मुद्दे पर आयोग ने विचार किया और ऐसा पाया कि कई बार पहले चरण की सलाह पर पुनर्विचार का प्रस्ताव एक महीने की समयसीमा के बाद मिलता है और संबंधित प्राधिकारियों द्वारा देरी के लिए दी गयी वजहें तार्किक रूप से स्वीकार्य पायी गयी।

इसमें कहा गया है कि मामले पर विस्तार से विचार करने और मौजूदा समयसीमा की समीक्षा करने के बाद आयोग ने निर्णय लिया है कि संबंधित संगठन/प्राधिकारी उसकी पहली चरण की सलाह पर पुनर्विचार का प्रस्ताव दो महीने की अवधि के भीतर भेज सकते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा