लाइव न्यूज़ :

इस साल कट ऑफ ज्यादा रह सकती है: डीयू कॉलेजों के प्राचार्य

By भाषा | Updated: September 28, 2021 22:20 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 सितंबर दिल्ली विश्वविद्यालय में इस बार कट ऑफ पिछले साल की तुलना में अधिक रह सकती है, क्योंकि इस बार सीबीएसई बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में 70,000 से ज्यादा विद्यार्थियों ने 95 फीसदी से अधिक अंक हासिल किए हैं। यह जानकारी कॉलेज के प्राचार्यों ने मंगलवार को दी ।

विश्वविद्यालय पहली कट-ऑफ सूची एक अक्टूबर को जारी करेगा और इस बीच, कॉलेज पंजीकरण डेटा का विश्लेषण करने के लिए बैठकें कर रहे हैं।

एक कॉलेज के प्राचार्य ने नाम न छापने के अनुरोध पर बताया कि वह डेटा का विश्लेषण कर रहे हैं और इस बार कट-ऑफ पिछले साल की तुलना में अधिक होगी।

मिरांडा हाउस कॉलेज की प्राचार्य डॉ बिजयलक्ष्मी नंदा ने कहा कि उन्होंने सीबीएसई स्कूलों के प्रधानाचार्यों से बात की है और उन्होंने उन्हें बताया कि इस साल 95 प्रतिशत या इससे अधिक अंक हासिल करने वाले छात्रों की संख्या थोड़ी अधिक है।

उन्होंने कहा कि कॉलेज में किसी भी पाठ्यक्रम के लिए शत-प्रतिशत कट-ऑफ नहीं होगी। नंदा ने कहा, “कट-ऑफ में पिछली बार की तुलना में थोड़ा बदलाव किया जाएगा। कट-ऑफ 100 फीसदी के करीब होगी लेकिन हम उनके साथ यथार्थवादी होंगे।”

उन्होंने कहा कि राजनीति विज्ञान (ऑनर्स), बीए प्रोग्राम के कुछ विषयों में, भौतिकी (ऑनर्स) आदि जैसे पाठ्यक्रमों में कटऑफ में वृद्धि 0.25 प्रतिशत से 0.5 फीसदी की होगी। पिछले साल लेडी श्रीराम कॉलेज में तीन पाठ्यक्रमों के लिए 100 फीसदी कट ऑफ थी।

राजधानी कॉलेज के प्राचार्य डॉ राजेश गिरी ने कहा कि उनके कॉलेज में सभी पाठ्यक्रमों में पिछले साल की तुलना में कट-ऑफ में दो प्रतिशत की वृद्धि होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे