लाइव न्यूज़ :

कट मनी आरोप : नारायणसामी ने अमित शाह पर मुकदमा करने की चेतावनी दी

By भाषा | Updated: March 1, 2021 20:42 IST

Open in App

चेन्नई, एक मार्च पुडुचेरी के पूर्व मुख्यमंत्री वी. नारायणसामी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के ‘‘कट मनी’’ आरोप को लेकर सोमवार को उन पर मुकदमा करने की चेतावनी दी और आरोपों को निराधार बतातते हुए उनसे कहा कि या तो इसे साबित करें या सार्वजनिक रूप से माफी मांगें।

शाह ने उन पर केंद्रीय कोष से गांधी परिवार को ‘कट मनी’ देने के आरोप लगाए जिसके एक दिन बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने कहा कि वह मंत्री के खिलाफ आपराधिक मानहानि का मुकदमा दर्ज कराएंगे। उन्होंने कहा कि मामले में वह किसी भी तरह की जांच का सामना करने के लिए तैयार हैं।

मंत्रियों और विधायकों के इस्तीफे के कारण बहुमत खोने के बाद नारायणसामी ने 22 फरवरी को अपनी कैबिनेट के साथ इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने आरोप लगाए कि भाजपा कांग्रेस सरकारों को ‘‘गिरा रही है’’ जैसा कि उसने अरूणाचल प्रदेश और मध्य प्रदेश में किया।

उन्होंने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘अमित शाह का यह बयान कि नरेंद्र मोदी सरकार ने पुडुचेरी को 15 हजार करोड़ रुपये दिए और उसे मैंने गांधी परिवार को दे दिया (कट मनी के तहत), पूरी तरह निराधार है और सच्चई से कोसों दूर है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं अमित शाह को चुनौती देता हूं। क्या आप अपने आरोपों को साबित कर सकते हैं? मैं किसी भी तरह की जांच के लिए तैयार हूं। आप गृह मंत्री हैं। आपके पास आईटी, ईडी, आईबी है। आपने कार्रवाई क्यों नहीं की...15 हजार करोड़ रुपये किसने और कब भेजे। प्रधानमंत्री ने इसे कब भेजा?’’

पुडुचेरी के कराईकल में एक रैली में शाह ने कहा कि कुछ वर्षों में केंद्र सरकार ने संघ शासित क्षेत्र को करीब 15 हजार करोड़ रुपये का कोष दिया और पूछा कि क्या धन गांव के लोगों तक पहुंचा, जिसके जवाब में श्रोताओं ने नहीं कहा।

शाह ने आरोप लगाए, ‘‘तो नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा दिए गए 15 हजार करोड़ रुपये कहां गए। नारायणसामी ने इसमें कट मनी लिया और इसे दिल्ली में गांधी परिवार की सेवा में भेज दिया।’’

नारायणसामी ने दावा किया कि शाह ने मामले में ‘‘झूठ’’ बोला।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं गृह मंत्री से कहता हूं-- मैं आपके खिलाफ आपराधिक मानहानि का मुकदमा दर्ज कराने जा रहा हूं। मैं नोटिस भेजने जा रहा हूं। अगर वह आरोपों को साबित कर देते हैं तो मैं कोई भी सजा भुगतने के लिए तैयार हूं नहीं तो उन्हें सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान