लाइव न्यूज़ :

सीमा शुल्क विभाग ने दिल्ली हवाई अड्डे से 600 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेरोइन जब्त की

By भाषा | Updated: July 5, 2021 22:36 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच जुलाई सीमा शुल्क विभाग ने पिछले छह महीनों में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से 600 करोड़ रुपये से ज्यादा कीमत की हेरोइन बरामद की है जिसे तस्करी कर देश में लाया जा रहा था।

अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि दिसंबर 2020 से जून 2021 के बीच 14 मामले दर्ज किए गए हैं जिसमें 20 आरोपी हैं। आरोपियों में 18 विदेशी और दो भारतीय हैं।

उन्होंने बताया कि इन मामलों में करीब 86किलोग्राम हेरोइन जब्त की गई जिसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 600 करोड़ रुपये से ज्यादा आंकी गयी है।

उन्होंने बताया कि आरोपी 18 विदेशियों में से छह अफगान जबकि 12 अफ्रीकी देशों... उगांडा, जाम्बिया, केन्या, तंजानिया, मलावी और दक्षिण अफ्रीका से हैं।

इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सीमा शुल्क अधिकारियों द्वारा निगरानी बढ़ाए जाने के कारण हालिया बरामदगी संभव हो सकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

पूजा पाठRashifal 08 April 2026: आज धन संचय करने में सफल होंगे तुला राशि के लोग, जानें अपनी राशि का फल

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू