लाइव न्यूज़ :

शख्स की मदद के लिए अधिकारी ने उठाई उसकी चप्पल, फीते में मिला 12 लाख रुपये का सोना

By अनुराग आनंद | Updated: December 3, 2020 10:03 IST

एयरपोर्ट से निकल रहे एक यात्री के चलने में दिक्कत होने पर अधिकारी ने मदद के लिए चप्पल उठाया तो फीते के भीतर से ₹12 लाख का सोना बरामद किया है।

Open in App
ठळक मुद्देहसन अली एयरपोर्ट से बाहर निकलने वाला था, तभी उसकी चप्पल पैर से निकल गई।जैसे ही यात्री के मदद के लिए अधिकारी ने उसकी चप्पल उठाए तो उसमें छिपाया गया सोना चप्पल से बाहर आ गया।रिपोर्ट के अनुसार, सोने के चार पैकेट चप्पल छिपाए गए थे।

नई दिल्ली: आजकल, तस्करों ने सोने की तस्करी करने के लिए कई नए तरीके ढूंढ लिए हैं। यही वजह है कि तस्करी के लिए तस्कर इसे अजीब जगहों या वस्तुओं में छिपाते हैं, लेकिन इसके बावजूद वे आखिरकार पकड़े जाते हैं। ऐसा ही एक उदाहरण चेन्नई एयरपोर्ट पर सामने आया जहां एक यात्री ने अपनी चप्पल में सोना छिपाया हुआ था।

इंडिया डॉट कॉम के मुताबिक, चेन्नई एयरपोर्ट पर अधिकारियों ने दुबई से आए हसन अली नामक एक शख्स की चप्पल के फीते के भीतर से ₹12 लाख का सोना बरामद किया है। रिपोर्ट के मुताबिक, हसन एयरपोर्ट से बाहर निकलने वाला था, तभी उसकी चप्पल पैर से निकल गई जिसके बाद एक अधिकारी ने उसकी मदद के लिए चप्पल उठाई लेकिन वजन अधिक होने पर उसे शक हुआ।

इसके बाद जैसे ही यात्री के मदद के लिए अधिकारी ने उसकी चप्पल उठाए तो उसमें छिपाया गया सोना चप्पल से बाहर आ गया। रिपोर्ट के मुताबिक, सोमवार को रामनाथपुरम के रहने वाले 21 वर्षीय मोहम्मद हसन अली दुबई से आये और अपनी चप्पल उतारने के बाद बाहर निकलने की ओर बढ़ रहे थे।

इसके बाद हसन की मदद के लिए चेन्नई हवाई अड्डे के एक सीमा शुल्क अधिकारी ने उसके स्लीपर को उठाया, लेकिन चप्पल असामान्य रूप से भारी था और अंदर सोना छिपा था।

चेन्नई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के आयुक्त ने एक बयान में कहा कि जांच में यह पाया गया कि चमड़े की चप्पल में विशेष रूप से डिजाइन किए गए गुच्छे में लाल रंग के चिपकने वाले टेप के साथ लिपटे हुए सोने के पेस्ट पैकेट छुपाए गए थे।

रिपोर्ट के अनुसार, सोने के चार पैकेट चप्पल छिपाए गए थे। प्रत्येक चप्पल से 292 ग्राम वजन के दो-दो सोने के पैक्ट बरामद किया गया है। जांच में पाया गया है कि 24K शुद्धता वाले 239 ग्राम सोने की कीमत 12 लाख रुपये था, जिसे सीमा शुल्क अधिनियम के तहत बरामद कर लिया गया है।

टॅग्स :चेन्नईसोने का भाव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारGold Rate Today: 2 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबारGold Rate Today, 1 April 2026: 10 ग्राम सोने की कीमत में बड़ा बदलाव, दिल्ली-मुंबई समेत इन शहरों में जानें ताजा भाव

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?