सीमा शुल्क विभाग ने लगभग आठ किलोग्राम मोर पंख जब्त किये

By भाषा | Updated: June 16, 2021 23:16 IST2021-06-16T23:16:51+5:302021-06-16T23:16:51+5:30

Customs department seized about eight kilograms of peacock feathers | सीमा शुल्क विभाग ने लगभग आठ किलोग्राम मोर पंख जब्त किये

सीमा शुल्क विभाग ने लगभग आठ किलोग्राम मोर पंख जब्त किये

नयी दिल्ली, 16 जून हांगकांग भेजा जा रहा लगभग आठ किलोग्राम मोर पंख यहां विदेशी डाकघर (फोरन पोस्ट ऑफिस) में जब्त किया गया है। दिल्ली सीमा शुल्क जोन ने बुधवार को यह जानकारी दी।

मोर भारत का राष्ट्रीय पक्षी है और यह वन्य जीव (संरक्षण) अधिनियम की अनुसूची- आई के तहत संरक्षित है जो इसके शिकार को प्रतिबंधित करता है।

दिल्ली सीमा शुल्क जोन ने ट्वीट किया कि एयर कार्गो आयुक्तालय (निर्यात) ने विदेशी डाकघर में हांगकांग के लिए जाने वाले 10 अपंजीकृत पार्सल जब्त किए जिनमें लगभग आठ किलोग्राम वजन मोर पंख था।

हाल ही में सीमा शुल्क विभाग ने जब्त मोर के पंखों के 21 लाख से अधिक टुकड़े बरामद किये थे जिन्हें प्लास्टिक पाइप के रूप में तस्करी करके चीन ले जाया जा रहा था। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) इस मामले को देख रहा है।

औषधीय प्रयोजनों के लिए मोर पंख का उपयोग किया जाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Customs department seized about eight kilograms of peacock feathers

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे