लाइव न्यूज़ :

सीमा शुल्क विभाग ने विदेश भेजी जाने वाली गणपति की 400 साल पुरानी पीतल की मूर्ति जब्त की

By भाषा | Updated: November 3, 2021 18:42 IST

Open in App

चेन्नई, तीन नवंबर तमिलनाडु के कांचीपुरम जिले में बुधवार को एक घर से सीमा शुल्क विभाग के अधिकारियों ने भगवान गणपति की 400 साल से ज्यादा पुरानी पीतल की एक मूर्ति जब्त की।

एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि मूर्ति को विदेश भेजे जाने के संबंध में एक गुप्त जानकारी मिली थी, जिस पर काम करते हुए अधिकारियों ने ‘नृत्य गणपति’’ की बड़ी मूर्ति बरामद की। इसकी लंबाई 5.25 फुट है और इसका वजन 130 किलोग्राम है। यह मूर्ति भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) में प्राचीनकालीन वस्तु और कला खजाना अधिनियम के तहत पंजीकृत नहीं है।

विज्ञप्ति में बताया गया कि मूर्ति पर टूट-फूट के निशान मिले हैं जो लंबे समय से इसके इस्तेमाल का संकेत देते हैं। विभाग की यह सबसे बड़ी मूर्ति जब्ती है। विज्ञप्ति में कहा गया कि जांच के दौरान यह सामने आया कि तस्करी के लिए एक ग्राहक की जरूरत के हिसाब से मूर्ति को ठीक करने के लिए एक निर्यातक ने चेन्नई से इसे यहां भेजा था। इस मूर्ति की जांच करने वाले एएसआई के अधिकारियों ने मूर्ति के विवरण के आधार पर इसे विजयनगर-नायक काल की 400 साल से अधिक पुरानी होने की बात कही।

‘नृत्य गणपति’’ को भगवान गणेश के विभिन्न रूपों में से 15वां बताया जाता है और ऐसा माना जाता है कि इसकी पूजा करने से नृत्य और ललित कला में दक्षता प्राप्त होती है तथा सफलता मिलती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है