लाइव न्यूज़ :

सोना तस्करी गिरोह के प्रमुख सदस्य से सीमा शुल्क विभाग ने पूछताछ की

By भाषा | Updated: June 28, 2021 22:48 IST

Open in App

कोच्चि, 28 जून कन्नूर के सोना तस्करी गिरोह का एक प्रमुख सदस्य कारीपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से हुए सोना की तस्करी की जांच के सिलसिले में सोमवार को सीमा शुल्क विभाग के समक्ष पेश हुआ। यह जानकारी यहां आधिकारिक सूत्रों ने दी।

उन्होंने बताया कि हवाई अड्डे पर पिछले सप्ताह हुई तस्करी से जुड़े मामले में संदिग्ध अर्जुन अयांकी से यहां सीमा शुल्क आयुक्तालय की एक टीम पूछताछ कर रही है।

मोहम्मद शफीक की गिरफ्तारी के बाद अयांकी की भूमिका सामने आई। उसने 21 जून को हवाई अड्डे से कथित तौर पर 2332 ग्राम सोने की कथित तौर पर तस्करी करने का प्रयास किया था।

उसने 40 हजार रुपये और हवाई टिकट की पेशकश मिलने के बाद कूरियर के तौर पर काम किया।

सीमा शुल्क विभाग ने बताया कि पूछताछ के दौरान उसने जलील, मुहम्मद और अर्जुन अयांकी के नाम बताए। इस बीच यहां की एक अदालत ने शफीक को सात दिनों के लिए सीमा शुल्क विभाग की हिरासत में भेज दिया।

रमनतुकारा में एक सड़क दुर्घटना में पांच लोगों के एक गिरोह की मौत के बाद यह मामला प्रकाश में आया। अयांकी कथित तौर पर गिरोह से जुड़ा हुआ है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 20 December 2025: जानें आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय

पूजा पाठAaj Ka Rashifal 20 December 2025: आज ये चार राशि के लोग बेहद भाग्यशाली, चौतरफा प्राप्त होंगी खुशियां

कारोबारखाद्य सब्सिडी बढ़ी, नहीं घटी किसानों की चिंता

भारतलोकसभा, विधानसभा के बाद स्थानीय निकाय चुनावों के बीच नेताओं की आवाजाही?, राजनीति की नई शक्ल बनता दलबदल

भारतअपनी गाड़ी के लिए PUC सर्टिफिकेट कैसे बनाएं? जानिए डाउनलोड करने का आसान तरीका

भारत अधिक खबरें

भारतकर्मचारियों के लिए खुशखबरी! EPFO ने किए 2 बड़े अपडेट, अब मिलेगा ये फायदा

भारतचुनाव वाले तमिलनाडु में SIR के बाद ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से 97 लाख नाम हटा गए

भारतGujarat: एसआईआर के बाद गुजरात की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, 73.7 लाख वोटर्स के नाम हटाए गए

भारतबृहन्मुंबई महानगरपालिका 2026ः सभी 227 सीट पर चुनाव, 21 उम्मीदवारों की पहली सूची, देखिए पूरी सूची

भारतWeather Report 20 December: मौसम विभाग ने इन राज्यों में घने कोहरे के लिए रेड और येलो अलर्ट जारी किया