लाइव न्यूज़ :

सीमा शुल्क विभाग ने चार मई तक एक लाख से अधिक ऑक्सीजन सांद्रक की निकासी सुनिश्चित की:केंद्र

By भाषा | Updated: May 5, 2021 19:50 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच मई केंद्र ने बुधवार को दिल्ली उच्च न्यायालय को बताया कि उसने 24 अप्रैल से चार मई तक एक लाख से अधिक ऑक्सीजन सांद्रक की निकासी सुनिश्चित की और मंगलवार तक केवल 907 इकाइयों की निकासी अनुमति लंबित थी।

न्यायमूर्ति विपिन सांघी और न्यायमूर्ति रेखा पल्ली की पीठ के समक्ष दायर स्थिति रिपोर्ट में केंद्र सरकार ने कहा है कि उक्त समयावधि में उसने 1,09,689 ऑक्सीजन सांद्रक की निकासी सुनिश्चित की है।

सुनवाई के दौरान अदालत मित्र एवं वरिष्ठ वकील राजशेखर राव ने अदालत को बताया कि इससे पूर्व में केंद्र द्वारा दायर स्थिति रिपोर्ट के मुताबिक, दो मई तक सीमा शुल्क विभाग के गोदाम में 22,920 ऑक्सीजन सांद्रक थे, जिनमें से 1,921 की निकासी अनुमति लंबित थी।

राव ने अदालत को यह भी बताया कि पांच मई की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, सीमा शुल्क विभाग द्वारा 24 अप्रैल से चार मई तक 169.7 किलोग्राम रेमडेसिविर एपीआई और रेमडेसिविर टीके की 1.61 लाख शीशियों को निकासी अनुमति प्रदान की गई।

रिपोर्ट के मुताबिक, इसी अवधि में 1,41,413 वेंटिलेंटर एवं इससे संबंधित उपकरणों को निकासी अनुमति दी गई जबकि सीमा शुल्क विभाग के पास 1,755 इकाइयों की अनुमति लंबित रही।

इसके अलावा भी चिकित्सा सहायता एवं उपकरण संबंधी वस्तुओं को निकासी अनुमति दिए जाने के संबंध में रिपोर्ट में अदालत को अवगत कराया गया है।

अदालत ने कोविड-19 संबंधी चिकित्सा उपकरणों एवं दवाओं को सीमा शुल्क विभाग द्वारा तेजी से निकासी अनुमति दिए जाने को लेकर निर्देश दिए गए थे, जिसके बाद यह रिपोर्ट पेश की गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे