लाइव न्यूज़ :

सीमा शुल्क विभाग ने जयपुर हवाई अड्डे से 21 लाख रुपये से अधिक का तस्करी का सोना पकड़ा

By भाषा | Updated: April 6, 2021 13:45 IST

Open in App

जयपुर, छह अप्रैल सीमा शुल्क विभाग ने जयपुर के सांगानेर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर दुबई से आये एक व्यक्ति के पास से 461 ग्राम से अधिक वजन का सोना जब्त किया है।

सीमा शुल्क विभाग के सहायक आयुक्त एम एल शेरा ने मंगलवार को बताया कि सोमवार रात दुबई से जयपुर पहुंची एयर इंडिया की उड़ान से आए एक व्यक्ति के पास से दही व शेक बनाने वाली डेजर्ट मेकर मशीन में छुपाकर लाये गये 461 ग्राम से अधिक वजन का सोना जब्त किया गया। व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया।

उन्होंने बताया कि जब्त किये गये सोने की कीमत 21.36 लाख रूपये आंकी गई है।

सहायक आयुक्त ने बताया कि गिरफ्तार किये गये हासम सलीम सुरानी (23) ने प्रारंभिक पूछताछ में बताया कि दुबई में ही एक व्यक्ति ने उसे ये मशीन दी और हवाई अड्डे पर एक व्यक्ति तक इस मशीन को पहुंचाने को कहा। सुरानी गुजरात के देवभूमि द्वारका का निवासी है।

मामले की जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह, वे किसी और नेता पर भरोसा नहीं कर पा रही हैं

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी