लाइव न्यूज़ :

युवक ने ऑनलाइन बुक किया मोबाइल फोन, कंपनी ने पैक करके भेज दी ईंट

By भाषा | Updated: October 17, 2018 15:56 IST

हरसूल पुलिस थाने के निरीक्षक मनीष कल्याणकर ने बताया कि यहां हुडको क्षेत्र के निवासी गजानन खरात ने पुलिस को बताया कि उसने नौ अक्टूबर को शॉपिंग साइट के जरिये मोबाइल फोन खरीदा और इसके लिए उसने 9,134 रूपये का भुगतान किया था। 

Open in App

महाराष्ट्र के औरंगाबाद में एक व्यक्ति द्वारा एक अग्रणी ऑनलाइन विक्रेता कंपनी के खिलाफ दर्ज कराई गई शिकायत में आरोप लगाया गया है कि उसने मोबाइल फोन का ऑर्डर दिया था जबकि उसे भेजे गये पैकेट में कथित रूप से ईंट मिली। यह जानकारी पुलिस ने बुधवार (17 अक्टूबर) को दी। 

हरसूल पुलिस थाने के निरीक्षक मनीष कल्याणकर ने बताया कि यहां हुडको क्षेत्र के निवासी गजानन खरात ने पुलिस को बताया कि उसने नौ अक्टूबर को शॉपिंग साइट के जरिये मोबाइल फोन खरीदा और इसके लिए उसने 9,134 रूपये का भुगतान किया था। 

इसके बाद ई-कॉमर्स कंपनी से खरात को एक मैसेज मिला जिसमें कहा गया था कि उनका मोबाइल फोन एक हफ्ते के भीतर उन्हें मिल जायेगा। 

कल्याणकर ने बताया कि व्यक्ति को पिछले रविवार को खुदरा विक्रेता से एक पैकेट प्राप्त हुआ। मगर उसने जब उसने पैकेट खोला तो कथित रूप से उसके भीतर से मोबाइल फोन के स्थान पर एक ईंट का कथित टुकड़ा निकला। 

उन्होंने बताया कि इसके बाद व्यक्ति ने कूरियर की सौंपने वाले बुलाया। उसने उससे कहा कि उसकी जिम्मेदारी केवल पार्सल की डिलिवरी करने की है और उसके भीतर क्या है उसने नहीं देखा। खरात ने हरसुल पुलिस थाने में ई कॉमर्स कंपनी के खिलाफ मंगलवार को शिकायत दर्ज करायी। 

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि धोखाधड़ी से संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और इसकी जांच की जा रही है। 

टॅग्स :महाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी