लाइव न्यूज़ :

एंटीलिया के पास विस्फोटक मिलने और हिरेन की हत्या के मामले में दो आरोपियों की हिरासत बढ़ी

By भाषा | Updated: June 25, 2021 19:53 IST

Open in App

मुंबई, 25 जून मुंबई की एक विशेष अदालत ने उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर ‘एंटीलिया’ के पास एक लावारिस गाड़ी में विस्फोटक मिलने तथा कारोबारी मनसुख हिरेन की हत्या के मामले में पूर्व पुलिस अधिकारी सुनील माने को न्यायिक हिरासत में भेज दिया, वहीं संतोष शेलार तथा आनंद जाधव की एनआईए की हिरासत को एक जुलाई तक बढ़ा दिया।

माने को अप्रैल में गिरफ्तार किया गया था, वहीं शेलार और जाधव को 11 जून को गिरफ्तार किया गया था। जब माने पहले न्यायिक हिरासत में थे तो मामले में जांच कर रही राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने हाल ही में गिरफ्तार आरोपियों से उनका सामना कराने के लिए दोबारा हिरासत की मांग की थी जिसकी अनुमति दे दी गयी। इसकी अवधि शुक्रवार को समाप्त हो रही है और उन्हें तथा शेलार एवं जाधव को न्यायाधीश पी आर सितरे के समक्ष पेश किया गया।

शेलार और जाधव की रिमांड को बढ़ाने का अनुरोध करते हुए एनआईए ने कहा था कि हिरेन की हत्या में इस्तेमाल कार मिलने के बाद से दोनों गायब थे और दोनों दिल्ली चले गये थे तथा कुछ अन्य स्थानों पर भी गये जिसके बाद महाराष्ट्र के लातूर से उन्हें गिरफ्तार किया गया।

एजेंसी ने अदालत को बताया कि दोनों सोशल मीडिया के माध्यम से किसी और से भी संपर्क में थे और इस बात का पता लगाना होगा कि उनकी गतिविधियों के लिए पैसा कौन दे रहा था।

मामला एंटीलिया के पास 25 फरवरी को एक एसयूवी में विस्फोटक मिलने से जुड़ा है। इस गाड़ी को अपना बताने वाले तथा अपने पास से चोरी होने का दावा करने वाले ठाणे के कारोबारी मनसुख हिरेन पांच मार्च को एक क्रीक में मृत मिले थे। मामले में अब तक 10 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र