लाइव न्यूज़ :

उप्र में “अपराधियों की हिरासत” बनाम “अपराध की हिफाज़त” बड़ा मुद्दा: नकवी

By भाषा | Updated: September 17, 2021 16:07 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 सितंबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने शुक्रवार को समाजवादी पार्टी, बसपा और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में “अपराधियों की हिरासत” बनाम “अपराध की हिफाज़त” जनता के लिए बड़ा मुद्दा है।

प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर नकवी उत्तर प्रदेश के रामपुर में "सेवा दिवस" के विभिन्न कार्यक्रमों शामिल हुए।

यहां जारी एक बयान के मुताबिक, अल्पसंख्यक कार्य मंत्री ने कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश में पिछली सरकारों के दौरान सियासी आकाओं की हिफाजत में लगे गुंडे-माफिया, अब हिरासत में हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार की चोट गुंडों को लग रही है, लेकिन चीख उनके सियासी संरक्षकों की निकल रही है।’’

नकवी ने यह दावा भी किया ‘‘सपा-बसपा-कांग्रेस, उत्तर प्रदेश में “बिना जमीन के जमींदारी” और “बिना जन समर्थन के जागीरदारी” के लिए जद्दोजहद कर रही हैं।’’

नकवी रामपुर के धमौरा में टीकाकरण केंद्र पर "सेवा दिवस" में शामिल हुए। उन्होंने लोगों से कोरोना टीकाकरण अभियान में बढ़-चढ़ कर भाग लेने की अपील की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित