लाइव न्यूज़ :

हिरासत में व्यक्ति की संदिग्ध स्थिति में मौत, परिजनों ने लगाया पुलिस पर हत्या का आरोप

By भाषा | Updated: July 28, 2021 18:08 IST

Open in App

गोरखपुर (उप्र), 28 जुलाई संत कबीर नगर जिले में 55 वर्षीय एक व्यक्ति की पुलिस हिरासत में संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। परिजनों ने इस मामले में पुलिस पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया है।

पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि बखिरा थाना क्षेत्र अंतर्गत शिव बखरी गांव निवासी बहराइची प्रसाद को उसके बेटे अशोक कुमार द्वारा गांव की ही एक लड़की को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने के मामले में चार दिन पहले हिरासत में लिया गया था।

बहराइची के परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने लड़की का पता जानने के लिए उसे पूरी तरह मारा-पीटा और तीन दिन तक हवालात में बंद रखा तथा हालत खराब होने पर मंगलवार को उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां देर रात उसकी मौत हो गई।

सूत्रों के मुताबिक बहराइची की मौत के बाद उसके परिजनों ने धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया और पुलिस पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। मौके पर पहुंचे वरिष्ठ अधिकारियों ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया।

संत कबीर नगर के पुलिस अधीक्षक कौस्तुभ ने कहा कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति साफ होगी और उसके बाद जरूरी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल इस मामले में बखिरा के थानाध्यक्ष मनोज कुमार को निलंबित कर दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया