लाइव न्यूज़ :

युवक की हिरासत में मौत: पुलिस के एक और अधिकारी निलंबित, अब तक छह अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई

By भाषा | Updated: September 14, 2021 12:51 IST

Open in App

भोपाल, 14 सितंबर मध्यप्रदेश सरकार ने खरगोन जिले में 35 वर्ष के एक आदिवासी युवक की न्यायिक हिरासत में मौत के मामले में कथित लापरवाही के सिलसिले में एक और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी को निलंबित कर दिया है।

पिछले सप्ताह खरगोन जिले की बिस्टान पुलिस द्वारा आदिवासी युवक बिसन की डकैती के एक मामले में गिरफ्तारी के बाद हुई मौत के मामले में प्रदेश सरकार ने चार पुलिसकर्मियों और जिला जेल अधीक्षक को निलंबित कर दिया था। बाद में रविवार को खरगोन के पुलिस अधीक्षक (एसपी) शैलेंद्र सिंह चौहान का भी तबादला कर दिया गया। इस मामले में प्रदेश सरकार ने अब तक छह पुलिस अधिकारियों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की है।

पीड़ित परिवार और कुछ संगठनों ने आरोप लगाया था कि हिरासत में क्रूरता के कारण आदिवासी की मौत हुई।

सोमवार देर रात जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया, ‘‘राज्य शासन ने खरगोन जिले के भीकनगांव के एसडीओपी प्रवीण कुमार उइके को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। शासन द्वारा जारी आदेशानुसार बिस्टान थाने में 6 एवं 7 सितंबर की दरम्यानी रात में बिसन की मृत्यु के संबंध में कमजोर पर्यवेक्षण और कर्तव्य में लापरवाही के कारण एसडीओपी उइके को निलंबित किया गया है।’’

खरगोन उप जेल में बिसन की मौत के बाद 100 से अधिक गुस्साये ग्रामीणों के एक समूह ने 7 सितंबर की सुबह बिस्टान पुलिस थाने पर हमला कर दिया था। इस हमले में तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू