लाइव न्यूज़ :

15-18 वर्ष आयु समूह के टीकाकरण के लिए फिलहाल सिर्फ कोवैक्सीन के ही उपलब्ध रहने की संभावना

By भाषा | Updated: December 26, 2021 23:04 IST

Open in App

पायल बनर्जी

‍नयी दिल्ली, 26 दिसंबर अगले साल तीन जनवरी से 15-18 साल आयु वर्ग के किशोरों को दिये जाने वाले कोविड निरोधक टीकाकरण के लिए सिर्फ भारत बायोटेक के टीके ‘कोवैक्सीन’ के ही उपलब्ध रहने की संभावना है। सरकारी सूत्रों ने यह जानकारी दी है।

इसी के साथ स्वास्थ्य व अग्रिम मोर्चे के कर्मियों तथा गंभीर बीमारी से ग्रस्त 60 वर्ष से ज्यादा उम्र वाले लोगों को तीसरी खुराक उसी टीके की लगाई जाएगी जिसकी उन्हें पहली दो खुराकें लगाई गयी हैं।

बता दें, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार रात राष्ट्र के नाम संदेश में ऐलान किया था कि तीन जनवरी से 15-18 साल आयु वर्ग के किशोरों के लिए कोविड रोधी टीकाकरण अभियान शुरू किया जाएगा जबकि 10 जनवरी से स्वास्थ्य एवं अग्रिम पंक्ति के कर्मियों को ‘एहतियाती खुराक’ यानी तीसरी खुराक लगाई जाएगी।

यह निर्णय वायरस के ‘ओमीक्रोन’ स्वरूप से संबंधित कोविड मामलों में बढ़ोतरी के बीच आया है।

एक सरकारी सूत्र ने बताया कि भारत बायोटेक की ‘कोवैक्सीन’ फिलहाल एकमात्र कोविड-19 रोधी टीका है जिसे तीन जनवरी से 15-18 साल के किशोरों को लगाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि इस श्रेणी में अनुमानित आबादी सात से आठ करोड़ है।

सूत्रों ने बताया कि जाइडस कैडिला का टीका ‘जैकोव-डी’ को देश के टीकाकरण कार्यक्रम में अबतक शामिल नहीं किया गया है, यहां तक की वयस्क आबादी के लिए भी इसे शामिल नहीं किया गया है। हालांकि औषधि नियंत्रक से इसे 20 अगस्त को आपात स्थिति में इस्तेमाल करने की मंजूरी दे दी थी, जिससे यह देश में पहला टीका बन गया था जिसे 12-18 साल के आयु वर्ग को लगाया जा सकता है।

कोविड-19 टीके की दूसरी और तीसरी खुराक के बीच का अंतराल नौ से 12 महीने का हो सकता है।

कोविन पोर्टल पर जरूरी बदलाव किए जा रहे हैं ताकि टीकाकरण की नई श्रेणी पंजीकरण करा सके।

भारत के औषधि महानियंत्रक (डीसीजीआई) ने देश में ही विकसित कोवैक्सीन टीके को 12 साल से ज्यादा उम्र के बच्चों पर आपात स्थिति में इस्तेमाल करने की मंजूरी शुक्रवार को दी है लेकिन कुछ शर्तें भी लगाई हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो