लाइव न्यूज़ :

मौजूदा स्थिति आयुर्वेद, पारंपरिक चिकित्सा को और लोकप्रिय बनाने के लिए अनुकूल : मोदी

By भाषा | Updated: March 12, 2021 23:34 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 मार्च प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि लोग आयुर्वेद के फायदे और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में इसकी भूमिका को महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मौजूदा स्थिति आयुर्वेद और पारंपरिक चिकित्सा को और भी अधिक लोकप्रिय बनाने के लिए अनुकूल है।

‘ग्लोबल आयुर्वेद फेस्टिवल 2021’ के चौथे संस्करण का उद्घाटन करते हुए उन्होंने कहा कि आयुर्वेद को एक समग्र मानव विज्ञान के रूप में वर्णित किया जा सकता है।

उन्होंने कहा, ‘‘भारतीय संस्कृति, प्रकृति और पर्यावरण को जो सम्मान देती है, उससे आयुर्वेद का गहरा नाता है। इसे पौधों से लेकर आपकी प्लेटों तक एक समग्र मानव विज्ञान के रूप में वर्णित किया जा सकता है।’’

मोदी ने कोविड-19 महामारी के संदर्भ में कहा कि वर्तमान स्थिति आयुर्वेद और पारंपरिक चिकित्सा को वैश्विक स्तर पर और भी अधिक लोकप्रिय बनाने के लिए उपयुक्त है।

उन्होंने कहा, ‘‘आयुर्वेद को लोकप्रिय बनाने के लिए धन्यवाद...कोरोना संकट के वक्त हमें लोक कल्याण का अवसर नहीं खोना चाहिए। आज युवा आयुर्वेदिक उत्पादों की एक विस्तृत श्रृंखला का उपयोग कर रहे हैं। यह साक्ष्य आधारित चिकित्सा विज्ञान के साथ आयुर्वेद को एकीकृत करने की चेतना है।’’

उन्होंने कहा कि आयुर्वेद और पारंपरिक चिकित्सा का अध्ययन करने के लिए विभिन्न देशों से छात्र भारत आ रहे हैं और दुनिया के स्वास्थ्य के बारे में सोचने का यह उपयुक्त समय है। उन्होंने सुझाव दिया कि इस संबंध में एक वैश्विक सम्मेलन आयोजित किया जा सकता है।

मोदी ने कहा, ‘‘सरकार की ओर से मैं आयुर्वेद की दुनिया को पूरा समर्थन देने का भरोसा देता हूं। भारत ने राष्ट्रीय आयुष मिशन की स्थापना की है। आयुष चिकित्सा प्रणालियों को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रीय आयुष मिशन शुरू किया गया है, जिसमें किफायती आयुष सेवाएं हैं।

उन्होंने यह भी बताया कि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भारत में ‘ग्लोबल सेंटर फॉर ट्रैडिशनल मेडिसिन’ की स्थापना की भी घोषणा की है।

मोदी ने कहा कि ‘ग्लोबल आयुर्वेद फेस्टिवल’ में 25 देशों की हिस्सेदारी बड़ा संकेत है कि आयुर्वेद और पारंपरिक चिकित्सा में दिलचस्पी बढ़ रही है।

उन्होंने शिक्षाविदों से आयुर्वेद और पारंपरिक चिकित्सा के क्षेत्र में अनुसंधान तेज करने और आयुर्वेदिक उत्पाद के लिए स्टार्ट अप पर ध्यान देने को कहा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?